Gainers & Losers: रेपो रेट में होगी कटौती! ऐलान से पहले मार्केट धड़ाम, इन शेयरों से इंट्रा-डे में बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: ग्रीन शुरुआत के बाद मार्केट फिसला तो दिन भर रेड जोन में रहा। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए हैं। अभी रिकॉर्ड हाई से ये करीब 10 फीसदी नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था
इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी एमपीसी की बैठक से एक दिन पहले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 213.12 प्वाइंट्स यानी 0.27% टूटकर 78058.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.39% यानी 92.95 प्वाइंट्स फिसलकर 23603.35 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझान के बीच आज घरेलू मार्केट में लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी एमपीसी की बैठक से एक दिन पहले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 213.12 प्वाइंट्स यानी 0.27% टूटकर 78058.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.39% यानी 92.95 प्वाइंट्स फिसलकर 23603.35 पर बंद हुआ है। एमपीसी मीटिंग की बात करें पांच साल बाद आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है, इसकी संभावनाएं जताई जा रही हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर
VRL Logistics । मौजूदा भाव: ₹519.90 (+11.51%)
दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद वीआरएल लॉजिस्टिक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹559.50 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4 गुना बढ़कर ₹59 करोड़ और रेवेन्यू 12% उछलकर ₹830 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा भी 78% उछलकर ₹172 करोड़ और मार्जिन 8 पर्सेंटेज प्वाइंट उछलकर 21% पर पहुंच गया।
सरस्वती साड़ी डिपो 13 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के अंतरिम डिविडेंड पर ऐलान करने वाली है, इस खुलासे के अगले दिन आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.32% उछलकर ₹119.80 पर पहुंच गए।
दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर जाइडस लाइफसाइंसेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.91% उछलकर ₹1026.30 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 30 फीसदी उछलकर ₹1023 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर ₹5269 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान करीब ईबीआईटीडीए ₹1102 करोड़ से बढ़कर ₹1387 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 2 पर्सेंटेज प्वाइंट उछलकर 26.3 फीसदी पर पहुंच गया।
Naukri । मौजूदा भाव: ₹8035.00 (+1.16%)
दिसंबर तिमाही के धमाकेदारी नतीजे पर नौकरी की पैरेंट कंपनी इंफो ऐज के शेयर आंज इंट्रा-डे में 3% उछलकर ₹8181.25 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 61 फीसदी उछलकर ₹242.6 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 722.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ढह गए ये शेयर
SBI । मौजूदा भाव: ₹752.35 (-1.79%)
पब्लिक देश सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के नतीजे आने से पहले शेयरों पर दबाव तो था ही लेकिन नतीजे आने के बाद तो यह धड़ाम से गिर गया। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.10% टूटकर ₹750.00 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में एसबीआई का स्टैंडएलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 84.32% बढ़कर ₹16,891.44 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 7.8% की गिरावट आई।
Swiggy । मौजूदा भाव: ₹388.90 (-6.98%)
कमजोर रिजल्ट पर स्विगी के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.58% टूटकर ₹386.40 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर स्विगी ₹574 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹799 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 31% बढ़कर ₹3,993 करोड़ पर पहुंच गया।
Zomato । मौजूदा भाव: ₹229.05 (-0.95%)
स्विगी के कमजोर नतीजे ने जोमैटो के शेयरों को भी झटका दिया और इंट्रा-डे में 1.92% टूटकर ₹226.80 पर आ गया। पिछले महीने जब जोमैटो के नतीजे आए थे तो इसके साथ-साथ स्विगी के भी शेयरों की पिटाई हुई थी।
Sapphire Foods । मौजूदा भाव: ₹317.95 (-0.19%)
दिसंबर तिमाही में हायर कॉस्ट के चलते मार्जिन गिरा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 2.04% टूटकर ₹312.05 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में सफायर फूड्स का रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹756.5 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 18% उछलकर ₹12 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से मार्जिव 18.3% से गिरकर 17.7% पर आ गया।
Bharti Airtel । मौजूदा भाव: ₹1619.55 (-2.47%)
दिसंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले आज भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के माहौल में गिरावट का दबाव दिखा और आज इंट्रा-डे में 2.81% टूटकर ₹1614.00 पर आ गया। आज सेंसेक्स का यह टॉप लूजर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।