एआई की बढ़ती मांग को भुनाने के लिए स्टरलाइट टेक ने अगली पीढ़ी के डेटा सेंटर सॉल्यूशंस लॉन्च किया तो शेयर लगातार दूसरे दिन आज इंट्रा-डे में 19.71% उछलकर ₹119.00 पर पहुंच गए। कंपनी ने मॉडर्न बिल्डिंग्स, कैंपस और डेटा सेंटर्स के लिए हाई परफॉरमेंस फाइबर और कॉपर केबलिंग सॉल्यूशंस पेश किए हैं। इसके चलते एक कारोबारी दिन पहले इंट्रा-डे में यह 20% के अपर सर्किट पर पहुंचा था और दिन के आखिरी में भी 19.27% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
