Gainers & Losers: Biocon और Cipla समेत इन स्टॉक्स में तेज हलचल, यहां बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: शेयर बाजार आज 2 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने शुरुआत लाल निशान में की। हालांकि अंत में सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से करीब 1,000 अंक उछलकर बंद हुआ। निफ्टी भी बढ़कर 24,274 पर पहुंच गया। अब स्टॉकवाइज बात करें तो जिन शेयरो में आज तेज उतार-चढ़ाव रहा, उनकी डिटेल्स नीचे दी जा रही है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक बार मार्केट काफी नीचे चला गया था लेकिन फार्मा, रियल्टी और ऑटो शेयरों के दम पर इसने शानदार वापसी की और दिन के आखिरी में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

Gainers & Losers: लगातार दूसरे दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए। हालांकि एक बार मार्केट काफी नीचे चला गया था लेकिन फार्मा, रियल्टी और ऑटो शेयरों के दम पर इसने शानदार वापसी की और दिन के आखिरी में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 445.29 प्वाइंट्स यानी 0.56% की बढ़त के साथ 80,248.08 और निफ्टी 144.95 प्वाइंट्स यानी 0.60% के उछाल के साथ 24,276.05 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में सेंसेक्स टूटकर 79,308.95 और निफ्टी 24,008.65 तक आ गया था। अब स्टॉकवाइज बात करें तो जिन शेयरो में आज तेज उतार-चढ़ाव रहा, उनकी डिटेल्स नीचे दी जा रही है।

इन शेयरों में आई शानदार तेजी

Dixon Technologies (India) | मौजूदा भाव: ₹16,770

डिक्सन टेक की सब्सिडियरी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स (Padget Electronics) ने Google Pixel स्मार्टफोन्स के बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना का योजना ऐलान किया तो डिक्सन टेक के शेयर 6 फीसदी उछल गए। ये स्मार्टफोन गूगल इंफॉर्मेशन सर्विसेज इंडिया के लिए नोएडा के प्लांट में बनेंगे। यह कोम्पल स्मार्ट डिवाइसज इंडिया के साथ फरवरी में हुए कॉन्ट्रैक्ट मैनुफैक्चरिंग एग्रीमेंट का एक हिस्सा है।


Biocon | मौजूदा भाव: ₹375

अमेरिकी एफडीए ने ने बॉयोकॉन बॉयोलॉजिक्स के येसइंटेक को मंजूरी दी, जो J&J के Stelara की बायोसिमिलर है तो इसके शेयर करीब 3 फीसदी उछल गए। येसइंटेक एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जो क्रोहन, अल्सरेटिव कोलाइटिस, पैक प्लेट सोरायसिस, और सोरियाटिक आर्थराइटिस के इलाज में इस्तेमाल होगा।

Emami Realty | मौजूदा भाव: ₹112

एमामी रियल्टी ने न्यू अलीपोर में अपने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट एमामी आमोद को लॉन्च किया तो इसके शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर चले गए। इस प्रोजेक्ट से लगभग ₹850 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद है।

Atul Auto | मौजूदा भाव: ₹595

नवंबर महीने के मजबूत सेल्स आंकड़ों पर अतुल ऑटो के शेयर 5% के अपर सर्किट पर चले गए। नवंबर में इसकी बिक्री सालाना आधार पर 19.4 फीसदी उछलकर 2,535 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Cement stocks

जेफरीज ने भारतीय सीमेंट कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरे छमाही में सुधार का अनुमान जताया तो सीमेंट स्टॉक्स 4 फीसदी तक उछल गए।

Cochin Shipyard | मौजूदा भाव: ₹1,656

कोचीन शिपयार्ड ने रक्षा मंत्रालय के साथ ₹1,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया तो शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

इन शेयरों में रही तेज गिरावट

CE Info Systems | मौजूदा भाव: ₹1,690

सीई इंफो सिस्टम्स ने अपनी B2C (कंज्यूमर-टेक) योजनाओं को अपने मुख्य (B2B/B2B2C) व्यवसाय से अलग करने का फैसला किया तो शेयर 3 फीसदी से अधिक टूट गए।

Cipla | मौजूदा भाव: ₹1,513

सिप्ला के 1.4 करोड़ शेयरों की चार ब्लॉक डील्स में बिक्री पर इसके शेयर करीब डेढ़ फीसदी टूट गए। ये शेयर कंपनी की 1.7% हिस्सेदारी के बराबर है। CNBC-TV18 ने पहले यह जानकारी दी थी कि था सिप्ला के प्रमोटर 1.4 करोड़ शेयर ₹1,442 प्रति शेयर के भाव पर बेचने वाले हैं।

SML Isuzu | मौजूदा भाव: ₹1,609

नवंबर में कंपनी की सेल्स 16.7% गिरकर 539 यूनिट्स पर आई तो इसके शेयर भी आज 3 फीसदी टूट गए।

Hyundai Motor India | मौजूदा भाव: ₹2,16,000

नवंबर में हुंडई मोटर की सेल्स 7% गिरकर 61,250 यूनिट्स पर आई तो इसके शेयर भी आज 1 फीसदी टूट गए।

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन निवेशकों की मौज, ₹3 लाख करोड़ कमाए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।