Gainers & Losers: स्टॉक मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिखा। चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो टैरिफ लगाया है, वह आज से प्रभावी हो गया है तो इसका झटका भी दिखा लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने मार्केट को अधिक नीचे गिरने नहीं दिया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड हाई से करीब 15 फीसदी टूट चुके हैं। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 96.01 प्वाइंट्स यानी 0.13% फिसलकर 72989.93 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.17% यानी 36.65 प्वाइंट्स टूटकर 22082.65 पर बंद हुआ है।
