Credit Cards

Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 11 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: प्रिज्म जॉनसन का शेयर 11 सितंबर को 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 11 सितंबर को कंपनी के 7 करोड़ से भी ज्यादा शेयरों में ट्रांजैक्शन देखने को मिला, जबकि इसका एक महीने का ट्रेडिंग वॉल्यूम 37 लाख शेयर है

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
BMW ने 2024 के लिए गाइडेंस घटाया है। भारत की कई एंसिलरी कंपनियां BMW को पार्ट्स सप्लाई करती है।

Gainers & Losers: निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार में दबाव दिखा और सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। आज मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में ऊपर से बिकवाली आई। निफ्टी बैंक, IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। वहीं तेल-गैस, PSE, एनर्जी शेयरों में गिरावट रही। मेटल, ऑटो, रियल्टी शेयरों में दबाव रहा जबकि FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 81,523.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Prism Johnson | CMP: Rs 227.80 | प्रिज्म जॉनसन का शेयर 11 सितंबर को 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 11 सितंबर को कंपनी के 7 करोड़ से भी ज्यादा शेयरों में ट्रांजैक्शन देखने को मिला, जबकि इसका एक महीने का ट्रेडिंग वॉल्यूम 37 लाख शेयर है।

Century Textiles and Industries | CMP: Rs 2,600 | नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर 7 फीसदी से अधिक बढ़कर 2,689 रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गय। आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। स्टॉक में उछाल तब आया जब आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने वाडिया समूह के चेयरमैन नुस्ली वाडिया से मुंबई के वर्ली में लगभग 10 एकड़ जमीन 1,100 करोड़ रुपये में हासिल कर लिए।


Suzlon Energy | CMP: Rs 81.95 | Tसुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 11 सितंबर को लगातार तीसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा। इसस तेजी के पीछे 2 कारण बताए जा रहे हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने हाल ही में स्टॉक पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग को दोहराया है। वहीं कंपनी को NTPC की सहयोगी फर्म NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से देश का अबतक का सबसे बड़ा विंड एनर्जी ऑर्डर मिला है। इन दोनों खबरों के चलते सुजलॉन एनर्जी के शेयर पिछले 3 दिनों से रॉकेट बने हुए हैं।

Paint Stocks | कच्चे तेल की कीमतें लगभग 3 साल के निम्नतम स्तर पर पहुंचने के बाद इंडिगो पेंट्स, शालीमार पेंट्स, कंसाई नेरोलैक, एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स जैसी पेंट कंपनियों के शेयरों में 1-3 प्रतिशत की तेजी आई।

Shoppers Stop | CMP: Rs 886 | आज यह शेयर 8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। दरअसल, अगस्त में शॉपर्स स्टॉप ने हॉलीवुड मेकअप ब्रांड मैक्स फैक्टर के साथ स्ट्रेटेजिक कोलैबोरेशन की घोषणा की है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9,756 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 623 रुपये है।

Infibeam Avenues | CMP: Rs 29.35 | आज यह शेयर 8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह गिरावट ऐसे दिन आई, जब शेयर आज से ओडिग्मा कंसल्टेंसी सॉल्यूशंस के स्पिन-ऑफ के लिए एक्स-डेट हो गया है। इस प्रक्रिया के तहत, इंफीबीम एवेन्यूज के प्रत्येक शेयरधारक को 1:89 के अनुपात में Odigma के शेयर आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने आज 11 सितंबर को रिकॉर्ड डेट रखा था। रिकॉर्ड डेट से तय होगा कि कौन से शेयरधारक इस नए शेयर के अलॉटमेंट के लिए योग्य होंगे।

Tata Motors | CMP: Rs 976.40 | आज यह शेयर 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। UBS ने टाटा मोटर्स के शेयर को 'बेचने' की अपनी राय दोहराई है। ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा मोटर्स की ब्रिटिश सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) और भारत के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में उसके मार्जिन में गिरावट का जोखिम बना हुआ है। इसी के चलते UBS ने टाटा मोटर्स के शेयर के लिए 825 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है, जो मौजूदा स्तर से इसमें 20% से अधिक की गिरावट का संकेत देता है।

SAMIL | CMP: Rs 184.13 | BMW ने 2024 के लिए गाइडेंस घटाया है। भारत की कई एंसिलरी कंपनियां BMW को पार्ट्स सप्लाई करती है। कंपनी की आय में 5% योगदान BMW से आता है। कंपनी को चीन से डिमांड सुस्त रहने की आशंका है। BMW ने 2024 के लिए डिलिवरी, मार्जिन गाइडेंस घटाया है।

Oil India, ONGC:  कच्चे तेल की कीमतें 3 वर्ष के निम्नतम स्तर पर पहुंच जाने के कारण सरकारी स्वामित्व वाली अपस्ट्रीम तेल कंपनियों ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण 6 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।