Credit Cards

Gainers & losers: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुआ बंद, 9 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & losers: Divi’s Labs का शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेक बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने डिविस लैब की 6,400 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने डिविस लैब की 6,400 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement
Gainers & losers:क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए।

क्रेडिट पॉलिसी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बढ़त के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.71 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,467.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,981.95 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों पर दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Torrent Power | CMP: Rs 1,930 |आज यह स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 2,000 मेगावाट एनर्जी स्टोरेज की लॉन्ग-टर्म सप्लाई के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि MSEDCL ने पहले 17 सितंबर 2024 को उसे 1,500 मेगावाट के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया था। वहीं अब इसी टेंडर के तहत अतिरिक्त 500 मेगावाट का आवंटन किया गया है, जिससे कुल क्षमता 2,000 मेगावाट हो गई है।

Divi’s Labs | CMP: Rs 5,988 | आज यह शेयर 8 फीसदी की बढ़त लेक बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने डिविस लैब की 6,400 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने डिविस लैब की 6,400 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज के मुताबिक अलग-अलग सप्लाई चेन से इसे बड़ा फायदा मिल सकता है।

Premier Energies | CMP: Rs 1,075 | आज स्टॉक में 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। इसकी सहायक कंपनी प्रीमियर एनर्जीज इंटरनेशनल ने नवीनतम टॉपकॉन तकनीक वाले 173.35 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के लिए बीएन हाइब्रिड पावर-1 के साथ मॉड्यूल आपूर्ति समझौता (MSA) किया है। इन मॉड्यूल का इस्तेमाल राजस्थान के बाड़मेर में 300 मेगावाट की FDRI (पवन, सौर और ऊर्जा भंडारण) बिजली परियोजना के लिए किया जाएगा।


Ajmera Realty | CMP: Rs 657 | आज स्टॉक में 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी ने FY24 में ₹1,017 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक प्री-सेल्स आंकड़ा दर्ज किया है। यह FY23 में ₹842 करोड़ रुपये से 21 फीसदी अधिक है। मार्च तिमाही में सेल्स एरिया 63 परसेंट बढ़कर 1,12,931 वर्गफुट तक पहुंच गया। कलेक्शन में भी पिछले वर्ष की तुलना में 91 फीसदी बढ़कर ₹197 करोड़ हो गया।

ONGC | CMP: Rs 288.50 | आज यह शेयर 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। 4 परसेंट फिसलकर ब्रेंट 78 डॉलर के नीचे आया है। चीन के चलते डिमांड पर दबाव की आशंका है।

FMCG Stocks | आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास द्वारा खराब मौसम, जियोपॉलिटिकल तनाव से महंगाई बढ़ने के आशंका के बाद आज एफएमसीजी शेयरों की पिटाई हुई। आज एफएमसीजी सेक्टर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ।

JK Cement | CMP: Rs 4,340 |शेयर बाजार में शॉर्ट पोजीशन में तेजी के कारण JK Cement का स्टॉक आज 2 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ। स्टॉक में ओपन इंटरेस्ट 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, जो निवेशकों की ओर से शॉर्ट बेट्स में वृद्धि का संकेत है। जेके सीमेंट के शेयरों में हाल ही में कमजोरी का रुख देखने को मिला है और पिछले महीने इसमें 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।