Gainers & Losers: 18 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Ajmera Realty & Infra India का शेयर आज 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी के बोर्ड ने अपनी मीटिंग में पहले से 13 आइडेंटिफाइड अलॉटीज को प्रिफरेंशियल बेसिस पर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 31,64,557 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी है

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 5:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी 3 दिनों की गिरावट के बाद बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। मेटल, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 218.14 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 81,224.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.20 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 24,854.05 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Zomato | CMP: Rs 259 | आज शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबरों के मुताबिक ZOMATO को बोर्ड से 8,500 करोड़ जुटाने को मंजूरी दे सकती है। ZOMATO बोर्ड से फंड जुटाने को मंजूरी संभव है। फंड से घरेलू होल्डिंग बढ़ाने में मदद संभव है। फंड से घरेलू होल्डिंग 50% से ज्यादा होना संभव है। फंड जुटाने के बाद RBI को ZOMATO अर्जी देगी। सूत्रों के मुताबिक ZOMATO FII होल्डिंग 49% करने की अर्जी देगी। ZOMATO का बोर्ड 22 अक्टूबर को बैठक करेगा। ZOMATO में फिलहाल FII, FDI होल्डिंग 5.25% है।


Mazagon Dock Shipbuilders | CMP: Rs 4,552 | शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। मझगांव डॉक के बोर्ड की 22 अक्टूबर को बैठक होनी है। इसमें स्टॉक स्प्लिट और अंतरिम डिविडेंड से जुड़े प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक अंतरिम डिविडेंड को अगर बोर्ड की मंजूरी मिलती है तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 अक्टूबर 2024 होगा। स्टॉक स्प्लिट की बात करें तो पहली बार मझगांव डॉक ऐसा करने जा रही है।

Infosys | CMP: Rs 1,885 | आज यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटा। इंफोसिस को सितंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी अधिक 6,506 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट और 4.2 फीसदी अधिक 40,986 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। हालांकि मनीकंट्रोल के ब्रोकरेज पोल में इसे 6,769 करोड़ रुपये के मुनाफे और 40,857 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था।

Wipro | CMP: Rs 548 | शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि विप्रो के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं । विप्रो का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा Q2 में तिमाही आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 3,209 करोड़ रुपये रहा। यह मनीकंट्रोल के पोल में एनालिस्ट्स की ओर से जताए गए 3,011 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है।

City gas distribution | सरकार ने CGD कंपनियों के लिए गैस आवंटन घटाया है। 16 अक्टूबर से ट्रांसपोर्ट CNG आवंटन 20 फीसदी तक घटाया गया है। आवंटन घटने से कंपनियों के मुनाफे पर असर संभव है। एडमिनिस्टर्ड प्राइस मेकैनिज्म के तहत गैस आवंटन 72% से घटकर 50% हो गया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा कट है। IGL और MGL 10% टूटे ।

Manappuram Finance | CMP: Rs 154 | मण्णपुरम फाइनेंस का शेयर आज 13 फीसदी से ज्यादा टूटा। आरबीआई ने इसकी सब्सिडियरी आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस को लोन बांटने से रोक दिया तो इस झटके से शेयर 16 फीसदी से अधिक टूट गए। आरबीआई के एक्शन के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने इसे डाउनग्रेड कर दिया।

Axis Bank | CMP: Rs 1,197 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक्सिस बैंक ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 6,917.57 करोड़ रुपये रहा। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 13,533 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 12,315 करोड़ रुपये थी। वहीं इसी अवधि में कुल आय बढ़कर 37,142 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 31,660 करोड़ रुपये थी।

Ajmera Realty & Infra India | CMP: Rs 867 | शेयर आज 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी के बोर्ड ने अपनी मीटिंग में पहले से 13 आइडेंटिफाइड अलॉटीज को प्रिफरेंशियल बेसिस पर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 31,64,557 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी है। यह अलॉटमेंट 711 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर मंजूर किया गया है, जिसके चलते अलॉटमेंट की कुल वैल्यू 2,25,00,00,027 रुपये या 225 करोड़ रुपये रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।