सरकारी डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) लिमिटेड के शेयरों में 1 अप्रैल को दिन में 20 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 2364.95 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 2360 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसने अपना अब तक का सबसे ज्यादा सालाना टर्नओवर दर्ज किया है। आंकड़ा 6400 करोड़ रुपये (अस्थायी और बिना ऑडिट वाला) रहा है। यह वित्त वर्ष 2024-25 के टर्नओवर 5,076 करोड़ रुपये से 26 प्रतिशत ज्यादा है।
