Garden Reach Shipbuilders Stock Price: सरकारी डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 4 जून को दिन में लगगभग 10% तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर की कीमत 3464.85 रुपये के हाई तक चली गई। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कंपनी ने शेयर बाजारों को एक क्लैरिफकेशन में कनफर्म किया है कि उसने नॉर्वे की कोंग्सबर्ग के साथ एक समझौता साइन किया है। इस बारे में पहले प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से घोषणा की गई थी।
