एक महीने से बढ़ रहा यह डिफेंस शेयर, मिला ₹490 करोड़ का नया ऑर्डर, ऑलटाइम हाई से अभी भी 45% नीचे भाव

Garden Reach Shipbuilders Shares: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इजीनियर्स (GRSE) को 489.98 करोड़ का एक नया ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से मिला है। डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर दो कोस्टल रिसर्च वेसल्स के डिजाइन, निर्माण और डिलीवरी के लिए मिला है

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 7:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Garden Reach Shipbuilders: शेयर में पिछले एक महीने में 15 फीसदी से अधिक की तेजी आई है

Garden Reach Shipbuilders Shares: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इजीनियर्स (GRSE) को 489.98 करोड़ का एक नया ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से मिला है। डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर दो कोस्टल रिसर्च वेसल्स के डिजाइन, निर्माण और डिलीवरी के लिए मिला है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। इस ऑर्डर को कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर की तारीख से 26 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को यह नया ऑर्डर ऐसे समय में मिला है, जब पिछले एक महीने में उसके शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। शेयर मार्केट में जारी उठापटक के बावजूद, इसके शेयरों में पिछले एक महीने में 15 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। हालांकि अभी भी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 45 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

इससे पहले 8 अप्रैल को गार्डन रीच को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई थी। कंपनी ने SWAN Defence and Heavy Industries Ltd के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य देश मे कमर्शियल शिपबिल्डिंग को बढ़ावा देना है।


इस सहयोग के तहत दोनों कंपनियां मिलकर कॉमर्शियल वेसल्स और ऑफशोर स्ट्रक्चर्स का निर्माण करेंगी, जिनका ध्यान न सिर्फ घरेलू जरूरतों बल्कि वैश्विक ग्राहकों की मांग पर भी होगा।

नॉर्थ ईस्ट में पहली साझेदारी

पिछले महीने, GRSE ने PWD नागालैंड के साथ भी एक समझौता किया था। इसके तहत राज्य में डबल लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिजेज के आठ सेट की सप्लाई की जाएगी। यह पहली बार है जब कंपनी ने नॉर्थ ईस्ट के किसी राज्य के साथ समझौता किया है। हालांकि इस डील की वित्तीय जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है।

इस बीच गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर बुधवार 9 अप्रैल को एनएसई पर 0.14 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,568 रुपये के भाव पर बंद हुए। यूरोपीय मार्केट में डिफेंस सेक्टर पर बढ़े फोकस और नए ऑर्डरों के चलते यह शेयर इस समय फोकस में बना हुआ है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 5 फीसदी नीचे हैं।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों का पिछले एक साल उच्चतम स्तर 2,833.80 रुपये है और फिलहाल यह शेयर इस स्तर से करीब 44.73 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं इसका पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर 836.05 रुपये है और इस स्तर से यह शेयर करीब 87.35 फीसदी ऊपर है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में अभी कितनी गिरावट बाकी? ब्लैकरॉक के CEO लैरी फिंक ने दी डराने वाली चेतावनी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।