Dividend Stock: अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित, दिसंबर तिमाही में 12% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

Garden Reach Shipbuilders Q3 Results: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही से 37 फीसदी बढ़कर ₹1271 करोड़ हो गया, जबकि इसका नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही से 12 फीसदी बढ़कर ₹98 करोड़ हो गया

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 6:49 PM
Story continues below Advertisement
Dividend Stocks: Garden Reach Shipbuilders ने आज 3 फरवरी को डिविडेंड का ऐलान किया है।

Dividend Stock: पब्लिक सेक्टर की डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders) ने आज 3 फरवरी को डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके साथ ही FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के शेयरों में आज 5.31 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 1508.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ इसका मार्केट कैप घटकर 17,279.60 करोड़ रुपये हो गया है।

कब है रिकॉर्ड डेट?

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹8.95 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह कंपनी द्वारा घोषित अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 7 फरवरी 2025 तय की गई है। इसके पहले कंपनी ने पिछले साल फरवरी में ₹7.92 प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया था। वहीं, सितंबर 2024 में भी 1.44 रुपये के डिविडेंड दिए गए थे।


कैसे रहे Garden Reach Shipbuilders के तिमाही नतीजे

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही से 37 फीसदी बढ़कर ₹1271 करोड़ हो गया, जबकि इसका नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही से 12 फीसदी बढ़कर ₹98 करोड़ हो गया। दिसंबर तिमाही के अंत में गार्डन रीच के लिए EBITDA में 55% की बढ़ोतरी देखी गई, जो ₹75.63 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन लगभग 70 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ बेस क्वार्टर में 5.27% से 5.95% हो गया।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।