Get App

सरकारी डिफेंस कंपनी को जर्मनी से मिला ऑर्डर, शेयर 3% उछले, लेकिन एक एनालिस्ट ने 70% गिरावट की दी चेतावनी

IREDA share price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज 25 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 3.96% बढ़कर 176.77 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गए। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में 14.5% तक की तेजी आ चुकी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज 25 मार्च को एक अहम बैठक होने वाली है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 1:37 PM
सरकारी डिफेंस कंपनी को जर्मनी से मिला ऑर्डर, शेयर 3% उछले, लेकिन एक एनालिस्ट ने 70% गिरावट की दी चेतावनी
IREDA Stocks: कंपनी ने हाल ही 8.40% के सालाना कूपन रेट पर अपना पहला परपेचुअल बॉन्ड्स जारी किया है

Garden Reach Shipbuilders Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) के शेयरों में आज 25 मार्च को 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसने जर्मनी की एक कंपनी के साथ एक और नया ऑर्डर मिला है। हालांकि इस तेजी के बावजूद ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का स्टॉक पर बेयरिश रुख अभी भी बरकरार है और उसने इसमें मौजूदा स्तर से 70% तक गिरावट की चेतावनी दी है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे जर्मनी की 'कार्स्टन रेहडर शिफ्समाकलर एंड रीडेरे जीएमबीएच एंड कंपनी केजी' के साथ सातवें और आठवें 7,500 DWT बहुउद्देश्यीय जहाजों (MPVs) को बनाने और डिलीवरी के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट को 24 मार्च 2025 को जर्मनी के हैम्बर्ग में औपचारिक रूप दिया गया। इसी समझौते के बाद शेयरों में लगभग तेजी आई।

कंपनी बताया कि इस समझौते के बाद कार्स्टन रेहडर शिफ्समाकलर के साथ GRSE का कुल ऑर्डर आठ जहाजों तक पहुंच गया है। कॉन्ट्रैक की वैल्यू लगभग 900 करोड़ रुपये (10.8 करोड़ डॉलर) है। इस सौदे को GRSE की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मौजूदगी के रूप में देखा जा रहा है।

प्रत्येक MPV जहाज 120 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा होगा, जिसका अधिकतम ड्राफ्ट 6.75 मीटर होगा। यह 7,500 टन कार्गो ले जाने में सक्षम होगा। प्रत्येक जहाज में बल्क, सामान्य और प्रोजेक्ट कार्गो को रखने के लिए एक सिंगल कार्गो होल्ड होगा, और कंटेनरों को हैच कवर पर ले जाया जाएगा। इन जहाजों को खास तौर से डेक पर कई बड़े पवनचक्की ब्लेड ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें