गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए विंटर सीजन के प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बिजनेस अपडेट के साथ यह जानकारी दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने इस साल भारत के मध्य और उत्तरी भाग में बड़े कस्टमर बेस वाले प्रसिद्ध होलसेलर्स और रिटेलर्स के माध्यम से अपनी स्थिति मजबूत की है। कंपनी के शेयर आज BSE पर 2.75 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 55.21 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 4.61 रुपये और 52-वीक लो 2.15 रुपये है। पिछले 5 साल में इस शेयर ने 116 फीसदी का रिटर्न दिया है।
