Gensol Engineering Share Price: 6% चढ़ने के बाद लाल निशान में लौटा शेयर, 3 साल में देख चुका है 1700% तेजी

Gensol Engineering Share Price: कंपनी सोलर पावर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है। शेयर में तेजी आने की वजह यह रही कि कंपनी को लगभग 1061.97 करोड़ रुपये का एक नया EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है। पिछले 6 महीनों में शेयर 26 प्रतिशत सस्ता हुआ है

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
जेनसोल इंजीनियरिंग में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Gensol Engineering Stock Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में 6 जनवरी को पहले गिरावट, फिर तेजी और आखिर में फिर गिरावट का आलम रहा। शेयर सुबह बीएसई पर लाल निशान में खुला। दिन में यह 4 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 722.60 रुपये के लो तक गया। हालांकि दिन में इसमें 6 प्रतिशत तक की तेजी भी आई और यह 795.40 रुपये के हाई तक  गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 740.50 रुपये पर सेटल हुआ।

शेयर में तेजी आने की वजह यह रही कि कंपनी को लगभग 1061.97 करोड़ रुपये का एक नया EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है। शेयर बाजारों को बताया गया है कि जेनसोल इंजीनियरिंग को यह कॉन्ट्रैक्ट एक जानीमानी सरकारी कंपनी से मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट गुजरात के कच्छ के रण में खावड़ा स्थित RE सोलर पार्क में 275MW सोलर पीवी प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए है। कॉन्ट्रैक्ट में 3 साल के लिए ऑपरेशंस और मेंटेनेंस शामिल है।

3 साल में Gensol Engineering शेयर 1700 प्रतिशत महंगा


पिछले 6 महीनों में शेयर 26 प्रतिशत सस्ता हुआ है। वहीं 3 साल में कीमत 1700 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर ने बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,377.10 रुपये 20 फरवरी 2024 को देखा था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 712 रुपये 26 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया।

ITI के शेयर में लगातार दूसरे दिन बंपर तेजी, कीमत 19% उछलकर 52 वीक के नए हाई पर

प्रमोटर्स के पास 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी

बीएसई के डेटा के मुताबिक, जेनसोल इंजीनियरिंग में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी सोलर पावर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है। जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड में सोलर ईपीसी (इंडिया) की सीईओ शिल्पा उरहेकर ने कहा कि हमने कैलेंडर वर्ष 2025 की शुरुआत शानदार तरीके से की है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी के बयान के अनुसार, यह कदम भारत की क्लीन और सस्टेनेबल एनर्जी की बढ़ती मांग को पूरा करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।