Get App

Gensol Engineering Shares: ईडी की कार्रवाई से घबराए निवेशक, 5% टूटकर लोअर सर्किट पर शेयर, 94% पूंजी साफ

Gensol Engineering Shares: भारी दिक्कतों से जूझ रही जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयरों में बिकवाली का दबाव थम ही नहीं रहा है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के छापों ने इसे और तोड़ दिया। आज बीएसई पर यह 5 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गया। इस गिरावट के साथ रिकॉर्ड हाई से यह करीब 94 फीसदी नीचे आ चुका है यानी कि निवेशकों की रिकॉर्ड हाई से करीब 94 फीसदी पूंजी डूब चुकी है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 3:49 PM
Gensol Engineering Shares: ईडी की कार्रवाई से घबराए निवेशक, 5% टूटकर लोअर सर्किट पर शेयर, 94% पूंजी साफ
Gensol Engineering Shares: जेनसॉल इंजीनियरिंग का शेयर रिकॉर्ड हाई से करीब 94 फीसदी नीचे आ चुका है यानी कि निवेशकों की रिकॉर्ड हाई से करीब 94 फीसदी पूंजी डूब चुकी है।

Gensol Engineering Shares: भारी दिक्कतों से जूझ रही जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयरों में बिकवाली का दबाव थम ही नहीं रहा है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के छापों ने इसे और तोड़ दिया। आज बीएसई पर यह 5 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गया। इस गिरावट के साथ रिकॉर्ड हाई से यह करीब 94 फीसदी नीचे आ चुका है यानी कि निवेशकों की रिकॉर्ड हाई से करीब 94 फीसदी पूंजी डूब चुकी है। आज बीएसई पर यह 5 फीसदी के लोअर सर्किट 82.20 रुपये पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। पिछले साल 20 फरवरी 2024 को यह 1377.10 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था।

ED के छापे पर Gensol Engineering का क्या कहना है?

जेनसॉल इंजीनियरिंग के अहमदाबाद और गुरुग्राम के परिसरों में 27 अप्रैल को ईडी ने तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। सोमवार को कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक ईडी इस सोलर और इलेक्ट्रिक वेईकल कंपनी पर अपनी जांच और तेज कर रही है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) के तहत ईडी ने डॉक्यूमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स जब्त किए हैं।

जेनसॉल इंजीनयरिंग के खिलाफ फेमा और इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को ऑर्डर्स जारी किए गए हैं। हालांकि इस ऑर्डर्स की खास डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि ईडी की कार्रवाई का इस पर क्या वित्तीय असर होगा, इसके बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। कंपनी के सीएफओ जबीर महेंदी एम आगा का कहना है कि ईडी की कार्रवाई को लेकर कानूनी विकल्पों पर गौर किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें