Genus Power Infrastructures Share Price: जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स के प्रमोटर्स ने शुक्रवार, 2 अगस्त को कंपनी के 85 लाख शेयर 295 करोड़ रुपये में बेच दिए। यह सौदा बीएसई पर कई बल्क डील्स के माध्यम से किया गया। प्रमोटर्स- बनवारी टोडी, सीमा टोडी और आनंद टोडी ने मिलकर कंपनी में 2.8% हिस्सेदारी बेची। बिक्री औसतन 346.70 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुई। बेचे गए कुल शेयरों में से नोमुरा इंडिया ने लगभग 60 लाख शेयर खरीदे, जो कुल इक्विटी का 2% है। इस ट्रांजेक्शन की कीमत 207 करोड़ रुपये रही।
