Get App

क्या भारत पर जीवन का सबसे बड़ा शॉर्ट सेलिंग का दांव लगाने जा रहे George Soros?

George Soros vs Narendra Modi : हो सकता है कि जॉर्ज सोरोस भारत पर एक बड़ी शॉर्ट सेलिंग की योजना बना रहे हों। हालांकि, रुपया पूरी तरह से कन्वर्टिबल नहीं है, इसलिए इस पर निशाना साधने से उतना शानदार मुनाफा होने की संभावना नहीं है जैसा उन्होंने 1998 में थाई बाट और मलेशियाई रिंगिट को शॉर्ट-सेल करके कमाया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 19, 2023 पर 4:18 PM
क्या भारत पर जीवन का सबसे बड़ा शॉर्ट सेलिंग का दांव लगाने जा रहे George Soros?
George Soros vs Narendra Modi : जॉर्ज सोरोस लंबे समय से खुद को दुनिया भर में लोकतंत्र के चैंपियन के रूप में देखते रहे हैं, हालांकि उनके लिए ‘लोकतंत्र’ का मतलब वास्तव में एक राजनीतिक दल या सरकार होती है जो उन्हें सही लगती है

SANDIPAN DEB

George Soros :  अदाणी ग्रुप (Adani group) के शेयरों में उठे बिकवाली के तूफान के बाद हंगरी-अमेरिका के अरबपति और हेज फंड मैनेजर जॉर्ज सोरोस ने कुछ ऐसा कहा कि जिस पर कुछ दिनों से विवाद हो रहा है। सोरोज ने गुरुवार, 16 फरवरी 2023 को कहा कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को “संसद में विदेशी इनवेस्टर्स से उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा।” उन्होंने अपनी स्पीच को पढ़ते हुए कहा, “इससे भारत सरकार पर मोदी की पकड़ खासी कमजोर हो जाएगी। इससे बहु प्रतीक्षित संस्थागत सुधारों के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। हो सकता है कि मैं कुछ मुखर हूं, लेकिन मैं भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार की उम्मीद करता हूं।”

मोदी पर क्या बोलते रहे हैं सोरोस

सोरोस पिछले कुछ समय से भारत पर बोल रहे हैं। 2020 में दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में सोरोस ने कहा था कि “सबसे बड़ा और सबसे भयावह झटका (दुनिया में लोकतंत्र के लिए) भारत में लगा है, जहां लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नरेंद्र मोदी एक हिंदू राष्ट्रवादी सरकार का निर्माण कर रहे हैं, एक अर्ध-स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र कश्मीर में दंडात्मक कदम उठा रहे हैं और लाखों मुसलमानों को नागरिकता से वंचित करने की धमकी दे रहे हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें