Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में भी दबाव, आज आएंगे अमेरिका के महंगाई के आंकड़े

गिफ्ट NIFTY 36.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 38,953.44 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
कल अमेरिकी बाजारों में भी मुनाफावसूली दिखी। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे फिसला है। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। स्मॉलकैप, बैंक शेयरों में कल मुनाफावसूली हुई। 5 दिनों की तेजी के बाद कल S&P500 इंडेक्स गिरा। US में बढ़ेगी महंगाई? आज अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे। बाजार को अक्टूबर में महंगाई बढ़ने की आशंका है। मार्च 2024 के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका है। अक्टूबर में महंगाई दर 2.6% रहने का अनुमान है। सितंबर में 2.4% पर अमेरिका में महंगाई दर थी। अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने कहा कि महंगाई में पूरी तरह से गिरावट नहीं । दरों में कटौती रुक सकती है। US में घटेगी दर? बाजार की दिसंबर में कटौती की उम्मीद घटी है। 60% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है जबकि पिछले हफ्ते 80% लोगों को कटौती की उम्मीद थी। मिनियापोलिस फेड के प्रेसिडेंट नील काशकारी ने कहा कि महंगाई ही दरों में कटौती को रोक सकती है। गिरेंगे अमेरिकी बाजार? सिटी ने कहा कि चुनाव के बाद अमेरिका में आई तेजी रुक सकती है। निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। वहीं जेएम स्कॉट का कहना है कि बाजार में मुनाफावसूली की आशंका है। 2025 के Q1 में करेक्शन संभव है। शेयर ओवरबॉट की श्रेणी में आ चुके हैं।

कल अमेरिकी बाजारों में भी मुनाफावसूली दिखी। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे फिसला है। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। स्मॉलकैप, बैंक शेयरों में कल मुनाफावसूली हुई। 5 दिनों की तेजी के बाद कल S&P500 इंडेक्स गिरा।

US में बढ़ेगी महंगाई?

आज अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे। बाजार को अक्टूबर में महंगाई बढ़ने की आशंका है। मार्च 2024 के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका है। अक्टूबर में महंगाई दर 2.6% रहने का अनुमान है। सितंबर में 2.4% पर अमेरिका में महंगाई दर थी। अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने कहा कि महंगाई में पूरी तरह से गिरावट नहीं । दरों में कटौती रुक सकती है।


US में घटेगी दर?

बाजार की दिसंबर में कटौती की उम्मीद घटी है। 60% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है जबकि पिछले हफ्ते 80% लोगों को कटौती की उम्मीद थी। मिनियापोलिस फेड के प्रेसिडेंट नील काशकारी ने कहा कि महंगाई ही दरों में कटौती को रोक सकती है।

गिरेंगे अमेरिकी बाजार?

सिटी ने कहा कि चुनाव के बाद अमेरिका में आई तेजी रुक सकती है। निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। वहीं जेएम स्कॉट का कहना है कि बाजार में मुनाफावसूली की आशंका है। 2025 के Q1 में करेक्शन संभव है। शेयर ओवरबॉट की श्रेणी में आ चुके हैं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 36.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 38,953.44 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.02 फीसदी चढ़कर 22,986.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19,645.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 3,412.88 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।