Pharma Stock: फार्मा सेक्टर के इन 2 शेयरों में निवेश से चमकेगी आपकी किस्मत, नए शिखर पर पहुंचने की हो रही तैयारी

Pharma Stock: अनुज सिंघल का कहना है कि इस समय सबसे मजबूत इंडेक्स फार्मास्युटिकल का है। पिछले 20 साल का ट्रेड देखें तो यह एक ऐसा सेक्टर है जिसने लगातार पैसा बना कर दिया है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 11:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने फार्मा सेक्टर को पसंद किया है। उनका कहना है कि भले ही फार्मा शेयर काफी चल चुके है लेकिन अभी भी इनमें और तेजी का दम बाकी है।

Pharma Stock: आज बाजार में तेजी का लगातार 13 वां दिन है। नए शिखर पर सेंसेक्स-निफ्टी कारोबार कर रहे है।IT शेयरों में तेजी जारी है। इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। FMCG, एनर्जी शेयरों से भी सपोर्ट मिल रहा है। रिलायंस 1 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Hero MotoCorp, HCL Tech nologies और ITC निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Adani Enterprises, Grasim Industries, Nestle India, Kotak Mahindra Bank और Titan Company निफ्टी के टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने फार्मा सेक्टर को पसंद किया है। उनका कहना है कि भले ही फार्मा शेयर काफी चल चुके है लेकिन अभी भी इनमें और तेजी का दम बाकी है।

सिप्ला

अनुज सिंघल का कहना है कि इस समय सबसे मजबूत इंडेक्स फार्मास्युटिकल का है। पिछले 20 साल का ट्रेड देखें तो यह एक ऐसा सेक्टर है जिसने लगातार पैसा बना कर दिया है। अनुज का कहना है कि शेयर में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। लगातार चौथे महीने तेजी का मूड है। शेयर ने 14 साल का चैनल पार किया है। शुक्रवार को करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। 5 सत्रों से सिर्फ लॉन्ग बिल्डअप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

ग्लेनमार्क


अनुज ने दूसरे स्टॉक के तौर पर ग्लेनमार्क को पसंद किया है। उनका कहना है कि मंथली चार्ट पर पैराबोला की डेफिनेशन इस स्टॉक पर फिट बैठता है। स्टॉक में वन वे तेजी देखने को मिली है। अनुज ने आगे कहा कि लगातार 10 महीनों से तेजी का रुख बना हुआ है। 2 सत्रों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम भी देखने को मिला है। स्टॉक ने 9 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। नए शिखर के जोन में भाव पहुंचे है। वायदा में लॉन्ग सौदे बने।

Big Stock Today: इन 2 ऑटो शेयरों में दिखेगा एक्शन, ये एविएशन शेयर भी भरेगी तेजी की उड़ान

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।