Big Stock Today: इन 2 ऑटो शेयरों में दिखेगा एक्शन, ये एविएशन शेयर भी भरेगी तेजी की उड़ान

अनुज ने कहा कि अगस्त बिक्री उम्मीद के मुताबिक 1.82 लाख युनिट पर रही। साल दर साल बिक्री 4% गिरी, महीने दर महीना 1% बढ़ी है जबकि युटिलिटी व्हीकल ग्रोथ YoY और MoM दोनों अच्छी है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 9:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

Big Stock Today: 30 अगस्त को सितंबर सीरीज ने शानदार शुरुआत की थी। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। वहीं आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत नजर आ रहे है। ऐसे में संकेत मिल रहे है कि आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी में मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में मुनाफावसूली करें या फिर 25,100 का SL रखें। 25,100 के नीचे 24,800 भी टेस्ट हो सकता है। 24,700-24,800 एंट्री का अच्छा जोन है। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

इंटरग्लोब एविएशन फोकस में

अनुज सिंघल का कहना है कि OMCs ने ATF की कीमतों में कटौती की है। मेगा मेट्रो में करीब 4.5% तक की कटौती की है जो स्टॉक के लिए फायदेमंद है। वहीं दूसरी तरफ OPEC+ देशों से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से क्रूड लुढ़का है। कीमत 3% से ज्यादा फिसलकर 77 डॉलर के नीचे आया है। आज इंटरग्लोबल एविएशन पर नजर रखनी चाहिए।

मारुति पर फोकस


अनुज ने कहा कि अगस्त बिक्री उम्मीद के मुताबिक 1.82 लाख युनिट पर रही। साल दर साल बिक्री 4% गिरी, महीने दर महीना 1% बढ़ी है जबकि युटिलिटी व्हीकल ग्रोथ YoY और MoM दोनों अच्छी है। अनुज सिंघल का कहना है कि स्टॉक के लिए युटिलिटी व्हीकल साल दर साल 7% ऊपर है जो कि पॉजिटीव है। युटिलिटी व्हीकल में MoM 11% ग्रोथ रहा।

हालांकि कॉम्पैक्ट सेगमेंट में दबाव दिख रहा है जो मारुति के लिए निगेटिव रह सकता है। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में साल दर साल बिक्री 20% गिरी। कॉम्पैक्ट सेगमेंट ग्रोथ MoM 1% लुढ़की है।

TVS मोटर्स

अगस्त बिक्री के मजबूत आंकडे पेश किए। 3 व्हीलर को छोड़ सभी सेगमेंट में ग्रोथ दिखी है। ज्यादातर सेगमेंट में YoYऔर MoM आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली। साल दर साल बिक्री 13% बढ़ी, MoM 11% रही। अनुज का कहना है कि YoY आधार पर 2 व्हीलर सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही जो कि इस स्टॉक के लिए पॉजिटीव है। एक्सपोर्ट बिक्री 1 लाख यूनिट के पार निकला है। एक्सपोर्ट बिक्री 11 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है।

बाजार का सेटअप काफी overbought, आज रहें थोड़ा सर्तक: अनुज सिंघल

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।