Get App

ग्लेनमार्क फार्मा में तेजी का जोरदार मोमेंटम, कोरोमंडल इंटरनेशनल भी नई तेजी के लिए तैयार

इंफोएज पर नोमुरा की खरीदारी की सलाह है। लक्ष्य 8280 रुपए का दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि जॉब सेक्टर में सुधार से कंपनी को फायदा होगा। आरती इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 1855 करोड़ रुपए पर रहा है। CITI की ऑरोफार्मा में बिकवाली की राय है। उसने स्टॉक में टारगेट 1040 रुपए का दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 12:37 PM
ग्लेनमार्क फार्मा में तेजी का जोरदार मोमेंटम, कोरोमंडल इंटरनेशनल भी नई तेजी के लिए तैयार
कोरोमंडल इंटरनेशनल में बेहतरीन प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। दो सत्रों से शानदार डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। स्टॉक में करीब 10 सालों का राइजिंग चैनल पार हो रहा है

सुबह की गिरावट से उबरते हुए भारतीय बाजार इस समय हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 214.99 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 79,900 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 47.90 अंक यानी 0.2 फीसदी की तेजी लेकर 24,415.40 पर दिख रहा है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि आरती इंडस्ट्रीज, सीमेंस, जुबिलेंट फूड्स, ऑरोफार्मा, इंफोएज में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, ग्लेनमार्क फार्मा और कोरोमंडर इंटरनेशनल नई तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं।

फोकस में आरती इंडस्ट्रीज (ग्रीन सिगनल)

आरती इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 1855 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA 53 फीसदी बढ़कर 306 करोड़ रुपए पर और OPM 14.1 फीसदी बढ़कर 16.5 फीसदी पर रहा है। मुनाफा 94 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी की आज 4 बजे कॉनकॉल है। कंपनी का FY25 में 1450-1700 करोड़ रुपए का EBITDA का अनुमान है। ये शेयर इस साल 15 फीसदी चढ़ा है। आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 27.7X FY26EPS पर ट्रेड कर रहा है।

फोकस में सीमेंस (रेड सिगनल)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें