Get App

Glenmark Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफे में लौटी कंपनी, रेवेन्यू में 7% का उछाल

Glenmark Pharma Q2: सितंबर तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स का रेवेन्यू 7.1 फीसदी बढ़कर 3,433.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 3,207.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 30.2% बढ़कर 601.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 462 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 10:01 PM
Glenmark Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफे में लौटी कंपनी, रेवेन्यू में 7% का उछाल
Glenmark Pharma Q2: दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने आज 14 नवंबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Glenmark Pharma Q2: दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने आज 14 नवंबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत वापसी की है और इसे 354.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसेने ₹180.2 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। कंपनी के शेयरों में आज 0.44 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1531.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 43,222 करोड़ रुपये है।

Glenmark Pharma का रेवेन्यू 7% बढ़ा

सितंबर तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स का रेवेन्यू 7.1 फीसदी बढ़कर 3,433.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 3,207.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 30.2% बढ़कर 601.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 462 करोड़ रुपये था। तिमाही में EBITDA मार्जिन 17.5% रहा, जबकि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में यह 14.4% था।

दुनिया के अलग-अलग देशों में कैसा रहा प्रदर्शन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें