ग्लोबल फंड्स भारत और चीन में निवेश करने के लिए दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों से निकाल रहे पैसे

विदेशी निवेशकों ने दक्षिण कोरिया के बाजार में 4.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। ताइवान में उन्होंने 19 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। एशियाई बाजारों में जुलाई में सबसे ज्यादा विदेशी फडों का निवेश भारतीय बाजारों में दिखा है

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दक्षिण कोरिया में शेयरों की कीमतें इस महीने 21 फीसदी से ज्यादा गिरी हैं।

ग्लोबल फंड्स का भरोसा एआई से जुड़ी कंपनियों पर घटा है। इस वजह से वे दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों से पैसे निकाल रहे हैं। फिडेलिटी इंटरनेशनल और बीएनबी पारिबा एसेट मैनेजमेंट उन ग्लोबल फंड्स में शामिल हैं, जिन्होंने चाइनीज कंपनियों के शेयरों में निवेश के लिए दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों खासकर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की है।

इन ग्लोबल फंड्स ने की है बिकवाली

M&G Investments ने ताइवान के शेयर बाजार में निवेश घटाया है। Eastspring Investments ने भारत सहित उन बाजारों में पैसे लगाना शुरू किया है, जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। इसके चलते दक्षिण एशियाई देशों के शेयरों का प्रदर्शन एशिया के दूसरे देशों के शेयरों के मुकाबले जुलाई में बेहतर दिख रहा है। जुलाई में इंडोनेशिया प्रदर्शन के लिहाज से टॉप पोजीशन पर है।


जुलाई में भारतीय बाजार में आया है ज्यादा निवेश

एशियाई बाजारों में जुलाई में सबसे ज्यादा विदेशी फडों का निवेश भारतीय बाजारों में दिखा है। इससे संकेत मिलता है कि ग्लोबल इनवेस्टर्स AI थीम को लेकर अब सावधानी बरतने लगे हैं। इस वजह से दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा है। इस महीने की शुरुआत में चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर काफी दबाव दिखा था। हालांक, अब थोड़ी रिकवरी दिखी है।

एआई से जुड़ी कंपनियों का घट रहा है अट्रैक्शन 

एआई से जुड़ी कंपनियों के मुनाफा कमाने की क्षमता पर सवाल उठता देख विदेशी इनवेस्टर्स अब डिफेंसिव सेक्टर्स में मौके तलाश रहे हैं। इनमें बैंक से लेकर कंज्यूमर गुड्स कंपनियां शामिल हैं। वे चीन में इंटरनेट सहित उन कंपनियों के शेयरों में भी निवेश कर रहे हैं, जिनका प्रदर्शन हाल में कमजोर रहा है। इससे ग्लोबल इनवेस्टर्स के इनवेस्टमेंट के ट्रेंड में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव

फिडेलिटी में पोर्टफोलियो मैनेजर इयान सैमसन ने कहा, "खासकर दक्षिण कोरिया और कुछ हद तक ताइवान के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से गिरावट पर शेयर खरीदना मुश्किल हो गया है। इस उतार-चढ़ाव का मतलब है कि पोर्टफोलियो बनाने के लिहाज से हमें आक्रामक रूप से शेयर खरीदने में सावधानी बरतनी होगी।" फिडेलिटी की तरह सिटीग्रुप ने भी हाल में दक्षिण कोरिया के शेयरों में निवेश घटाया है।

इस महीने दक्षिण कोरिया में शेयरों की कीमतें 21 फीसदी गिरी

दक्षिण कोरिया में शेयरों की कीमतें इस महीने 21 फीसदी से ज्यादा गिरी हैं। ताइवान के बाजार में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। विदेशी निवेशकों ने दक्षिण कोरिया के बाजार में 4.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। ताइवान में उन्होंने 19 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। पिछले एक सालों में विदेशी निवेशकों ने इन बाजारों में जमकर निवेश किया था।

यह भी पढ़ें: NBCC Share Price: एनबीसीसी को 109 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर में आ सकती है तूफानी तेजी 

जुलाई में हांगकांग के प्रमुख सूचकांक हैंगसेंग में दिखी है तेजी

विल्सन एसेट मैनेजमेंट में हेज फंड मैनेजर मैथ्यू हेप्ट ने कहा, "कोस्पी वीआईएक्स काफी ऊपर चला गया है। इससे उधार लेकर निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। फिलहाल कोरिया की जगह ट्रेडिंग के लिए दूसरे बाजार बेहतर हैं।" जुलाई में हांगकांग के हैंगसेंग में अच्छी तेजी दिख रही है। चाइनीज इंटरनेट कंपनियों और बैंकों के शेयरों का इसमें हाथ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।