US में दरों को लेकर आज फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क, एशियाई बाजार दबाव में, गिफ्ट निफ्टी फ्लैट चाल

GIFT NIFTY 9.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 35,876.96 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.62 फीसदी गिरकर 17,922.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 8:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GIFT NIFTY 9.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 35,876.96 के आसपास दिख रहा है।

US में दरों को लेकर आज फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क नजर आ रहे है। एशियाई बाजार दबाव में कामकाज कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले रहे। DOW ऊपर बंद लेकिन गूगल के शेयर में दबाव से NASDAQ फिसला है। अमेरिकी बाजार कल फ्लैट बंद हुए। नैस्डेक का 4 हफ्तों में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। कमजोर नतीजों के बाद गूगल का शेयर 6% गिरा। अमेरिकी फेड के ऐलान से पहले दबाव दिखा।

बता दें कि आज देर रात फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को अमेरिका में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है। उधर IMF ने साल 2024 के लिए ग्रोथ अनुमान जारी कर दिया है। भारत में 6.5% आर्थिक ग्रोथ का अनुमान है।

US में बढ़ी नौकरियां


इस बीच अमेरिका में नौकरियों के लिए अच्छी खबर है। दिसंबर 2023 में जॉब ओपनिंग में 1.01 लाख बढ़ी हैं। ये आंकड़ा 3 मीहनों की ऊंचाई पर है। दिसंबर में जॉब ओपनिंग 90.26 लाख पर पहुंच चुकी है। जबकि बाजार को इसे 87.5 लाख जॉब ओपनिंग की उम्मीद थी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 9.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 35,876.96 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.62 फीसदी गिरकर 17,922.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 15,492.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 2,803.34 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।