US में दरों को लेकर आज फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क नजर आ रहे है। एशियाई बाजार दबाव में कामकाज कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले रहे। DOW ऊपर बंद लेकिन गूगल के शेयर में दबाव से NASDAQ फिसला है। अमेरिकी बाजार कल फ्लैट बंद हुए। नैस्डेक का 4 हफ्तों में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। कमजोर नतीजों के बाद गूगल का शेयर 6% गिरा। अमेरिकी फेड के ऐलान से पहले दबाव दिखा।
