Get App

IDFC First Bank Q2 Result: 196% बढ़ा मुनाफा, मिली पहली इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

IDFC First Bank Q2 Results: लगातार दूसरी तिमाही आईडीएफसी फर्स्ट का शुद्ध मुनाफा ₹1 हजार करोड़ के पार रहा और सितंबर तिमाही में तो सालाना यह 196% से अधिक बढ़ गया। साथ ही बैंक को पहली इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग भी मिली है। ऐसे में सोमवार को इसके शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। स्ट्रैटेजी बनाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 8:26 AM
IDFC First Bank Q2 Result: 196% बढ़ा मुनाफा, मिली पहली इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में
सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर IDFC First Bank का शुद्ध मुनाफा रॉकेट की स्पीड से 196.51% उछलकर ₹1,044.6 करोड़ पर पहुंच गया।

IDFC First Bank Q2 Results: शनिवार 24 अक्टूबर की शाम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबार नतीजे पेश किए और बैंक को पहली इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग मिली, इन दो बातों का जब सोमवार 26 अक्टूबर को मार्केट खुलेगा तो शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। मुनाफे में करीब 3 गुना के उछाल और एसेट क्वालिटी में सुधार से इसकी चमक बढ़ सकती है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 3.47% की गिरावट के साथ ₹72.35 (IDFC First Bank Share Price) पर बंद हुआ था।

IDFC First Bank Q2 Results: खास बातें

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध मुनाफा रॉकेट की स्पीड से े196.51% उछलकर ₹1,044.6 करोड़ पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा महीना रहा, जब बैंक को ₹1 हजार करोड़ से अधिक का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान ब्याज से बैंक की शुद्ध कमाई यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 21% बढ़कर ₹6,184.5 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 35% बढ़कर ₹2,538 करोड़ पर पहुंच गया।

इस दौरान बैंक का टोटल डिपॉजिट्स भी 25.9% बढ़कर ₹3,48,583 करोड़ और लोन एंड एडवांसेज 30.1% उछलकर ₹3,46,913 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के नतीजे की एक खास बात ये रही कि बिना किसी ब्रांच, सब्सिडियरी या देश के बाहर रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस के भी इसने ₹34,390 करोड़ यानी करीब $3.6 अरब मोबलाइज किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें