Global Market: एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला करोबार देखने को मिल रहा है। जापान और दक्षिण कोरिया के स्टॉक्स गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई से 1 फीसदी फिसले है। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे कामकाज कर रहा। हालांकि कल US INDICES में जोरदार तेजी दिखी। नए शिखर पर नैस्डैक और S&P पहुंचे।
