Get App

Raksha Bandhan Rakhi: इस रक्षा बंधन पर भाई के लिए राशि के अनुसार खरीदें राखी, जानें किस राशि के लिए कैसी राखी होगी शुभ

Raksha Bandhan Rakhi: रक्षा बंधन का पर्व बहुत पास आ गया है। इस पर्व के लिए अब तक अगर आपने राखी नहीं खरीदी है, तो इस बार राशि के अनुसार अपने भाई के लिए राखी खरीदें। राशि के अनुसार राखी बांधने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आइए जानें किस राशि के लिए कौन सी राखी होगी शुभ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 5:28 PM
Raksha Bandhan Rakhi: इस रक्षा बंधन पर भाई के लिए राशि के अनुसार खरीदें राखी, जानें किस राशि के लिए कैसी राखी होगी शुभ
भाई की राशि के मुताबिक राखी चुनने का चलन पिछले कुछ सालों में बढ़ा है।

Raksha Bandhan Rakhi: हिंदू धर्म में रक्षा बंधन का पर्व विशेष स्थान रखता है। यह पर्व भाई-बहन के प्यारे से रिश्ते का प्रतीक है, जो उन्हें एक अटूट डोर में बांधता है। रक्षा बंधन में बहनें अक्सर अपने भाई के लिए सबसे खास राखी चुनने में बहुत कंफ्यूज रहती हैं। इस बार हम आपकी इसमें मदद कर रहे हैं। इस रक्षा बंधन पर आप अपने भाई को राशि अनुसार राखी बांध सकती हैं। उसकी राशि के अनुसार रंग और डिजाइन की राखी बांधने से रिश्तों सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। भाई की राशि के मुताबिक राखी चुनने का चलन पिछले कुछ सालों में बढ़ा है। अगर आप भी इस रक्षा बंधन को ज्योतिषीय अंदाज में मनाना चाहती हैं, तो जानिए किस राशि वाले भाई की कलाई पर किस रंग की राखी सबसे सुंदर और शुभ होगी?

राशि के हिसाब से चुनें भाई की राखी

मेष राशि : मेष राशि के भाई के लिए लाल, नारंगी या गहरे लाल रंग की राखी शुभ मानी जा सकती है। लाल मौली, रुद्राक्ष या सिंपल लेकिन बोल्ड डिजाइन वाली राखी भी अच्छी पसंद रहेगी।

वृषभ राशि : वृषभ राशि का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद, क्रीम, गुलाबी और हल्के नीले रंग शुभ माने जाते हैं। मोती, चंदन या मिनिमल डिजाइन वाली राखी खूबसूरत लगेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध से जुड़े हरे रंग को इनके लिए अनुकूल माना जाता है। इसलिए भाई के लिए हरे, ऑलिव या हल्के हरे रंग की राखी चुनी जा सकती है।

कर्क राशि : कर्क राशि का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इस राशि के लिए सफेद, सिल्वर और हल्का नीला रंग शुभ माना जाता है। मोती वाली राखी या चांदी जैसे रंगों की राखी आकर्षक लगेगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य माने जाते हैं। इसलिए गोल्डन, नारंगी, लाल और पीले रंग इनके लिए विशेष माने जाते हैं। सूर्य या ओम डिजाइन वाली राखी अच्छा विकल्प हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें