Wall street: भारतीय बाजारों के लिए आज मिलेजुले संकेत हैं। FIIs के नेट शॉर्ट तीन लाख कॉन्ट्रैक्ट के पार निकल गए हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया में तेजी है। शुक्रवार को अमेरिका में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे पर आज US के बाजार बंद है। दुनिया भर के बाजारों की नजर ट्रंप 2.0 पर है। आज भारतीय वक्त के हिसाब से रात 10.30 बजे डॉनल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण है। कल डॉनल्ड ट्रंप के निजी समारोह में दुनिया के चुनिंदा 100 लोगों को रात्रिभोज पर बुलाया गया था। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए थे। डॉनल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। डॉनल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
