कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद गिफ्ट निफ्टी मजबूती से डटा हुआ है। निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी। टैरिफ के बाद अब ट्रंप ने पॉवेल के खिलाफ मोर्चा खोला है। कहा फेड चीफ हारे हुए व्यक्ति हैं। जल्द दरें नहीं घटाई तो मंदी का खतरा बढ़ेगा। ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी। 2.5% तक फिसले है । एशिया में भी दबाव देखने को मिला।
