Global Market: ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया में गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल प्लैट है। आज आने वाले Nvidia के नतीजों से पहले कल अमेरिकी बाजारों में सतर्क कामकाज हो रहा। नैस्डैक और S&P 500 हल्की बढ़त बंद देखने को मिली। हालांकि मामूली मार्जिन के साथ डाओ की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। अब बाजार की नजर Nvidia की तिमाही नतीजे और आउटलुक पर नजर रखेंगे। इस बीच डॉलर इंडेक्स 100.517 के साथ 13 महीने के निचले स्तरों पर फिसल चुका है। सोना 2560 डॉलर के लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।
