Global market : अमेरिकी रोजगार आंकड़ों की मजबूती से कम हुई आर्थिक चिंताएं, डाओ ने दर्ज की रिकॉर्ड ऊंचाई

US Market : शुक्रवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 341.16 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 42,352.75 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 51.13 अंक या 0.90 फीसदी बढ़कर 5,751.07 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 219.37 अंक या 1.22 फीसदी बढ़कर 18,137.85 पर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 05, 2024 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US Market : वीकली बेसिस पर देखें तो मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अहम अमेरिकी इंडेक्सों ने सप्ताहिक आधार पर मामूली बढ़त दर्ज की। डाओ 0.1 फीसदी ऊपर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.2 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ

Wall Street : शुक्रवार को डाओ जोन्स ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लोजिंग की। वहीं, नैस्डैक 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ, क्योंकि उम्मीद से बेहतर रोजगार रिपोर्ट ने उन निवेशकों को राहत दी जो इस बात से चिंतित थे कि अर्थव्यवस्था में मंदी आ सकती है। कल आई रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में अमेरिका में नौकरियों में बढ़त की दर पिछले छह महीनों में सबसे अधिक रही और बेरोजगारी दर गिरकर 4.1 फीसदी पर आ गई है।

न्यूयॉर्क स्थित स्पार्टन कैपिटल सिक्योरिटीज के पीटर कार्डिलो ने कहा, "डेटा मूल रूप से हमें बताता है कि चौथी तिमाही में आर्थिक गतिविधि ठोस गति से होने की संभावना है। "यह एक अच्छा सरप्राइज है, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि इससे अब ब्याज दरों में कटौती की गति धीमी हो सकती है।"

ट्रेडर्स ने फेडरल रिजर्व की 6-7 नवंबर की बैठक में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती पर दांव को और हल्का कर दिया है। सीएमई ग्रुप के फेडवॉच टूल के मुताबिक ट्रेडर्स अब 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना केवल 8 फीसदी मान रहे हैं, जो इसके पहले शुक्रवार को 31 फीसदी थी। यूएल फेड ने पिछले महीने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के साथ मौद्रिक नरमी के चक्र की शुरुआत की थी।


शुक्रवार के कारोबारी सत्र में स्मॉल कैप और फाइनेंशियल सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया, रसेल 2000 इंडेक्स में 1.5 फीसदी और एसएंडपी 500 फाइनेंशियल इंडेक्स में 1.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। स्पिरिट एयरलाइंस के शेयरों में 24.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि दूसरी एयरलाइनों में उछाल आया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पिरिट संभावित दिवालियापन दाखिल करने के बारे में बॉन्डधारकों के साथ बातचीत कर रही है। फ्रंटियर ग्रुप में 16.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली, जबकि यूनाइटेड एयरलाइंस में 6.5 फीसदी और डेल्टा एयर लाइन्स में 3.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 341.16 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 42,352.75 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 51.13 अंक या 0.90 फीसदी बढ़कर 5,751.07 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 219.37 अंक या 1.22 फीसदी बढ़कर 18,137.85 पर बंद हुआ।

Market Next Week: 48 स्मॉल कैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

वीकली बेसिस पर देखें तो मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अहम अमेरिकी इंडेक्सों ने सप्ताहिक आधार पर मामूली बढ़त दर्ज की। डाओ 0.1 फीसदी ऊपर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.2 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ। एसएंडपी एनर्जी इंडेक्स (.SPNY) तेल की कीमतों में बढ़त के साथ दिन में 1.1 फीसदी बढ़ा। मध्य पूर्व की चिंताओं के बीच इस इंडेक्स अक्टूबर 2022 के बाद अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त हासिल की और 7 फीसदी की छलांग लगाई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।