Global market: फेड चेयरमैन के दिसंबर से ब्याज दरों की बढ़ोतरी की रफ्तार घटाने के बयान से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार 3 से 4 फीसदी उछलकर बंद हुए हैं। सुबह एशिया में भी बढ़त देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी आज पहली बार 19000 के स्तर पर पहुंच गया है। उधर चीन में डिमांड रिकवरी और सप्लाई घटने आशंका से क्रूड में फिर उबाल आया है। ब्रेंट 85 डॉलर के पार निकल गया है। इस बीच 2 हफ्ते की गिरावट के बाद किप्टो में जोरदार तेजी आी है। बिटक्वाइन 4 फीसदी उछलकर 17 हजार के पार निकल गया है।
