Credit Cards

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में दबाव, डॉलर मजबूत, क्रूड में उछाल

Global Market: गिफ्ट NIFTY 42.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 40,679.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.43 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.00 फीसदी गिरकर 23,177.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.08 फीसदी की गिरकर के साथ 25,271.00 के स्तर पर नजर आ रहा

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement
बुधवार को फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक का फैसला आने वाला है, जहां रेपो रेट को स्थिर रखने की उम्मीद है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी हल्का नीचे हुआ। एशिया भी कमजोर हैं। उधर अमेरिकी INDICES मिले-जुले रहे। इस बीच अमेरिका और EU के बीच ट्रेड डील से क्रूड में 2 परसेंट का उछाल आया। ब्रेंट 70 डॉलर के ऊपर आया । यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म करने के लिए रूस को ट्रंप की चेतावनी से भी कीमतों में मजबूती आई। उधर सोना तीन हफ्ते निचले स्तर पर पहुंचा। कॉमेक्स गोल्ड 3300 के करीब पहुंचा है।

डॉलर ने दिखाया दम!

कल डॉलर इंडेक्स में तेजी लौटी। 1% चढ़कर डॉलर इंडेक्स 99 के करीब पहुंचा। EU के साथ डील से डॉलर में तेजी आई। 2025 में डॉलर इंडेक्स के लिए जुलाई का महीना अब तक सबसे अच्छा महीना रहा है। यूरो 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा।

US-EU डील का असर


डील पर जर्मन ऑटो इंडस्ट्री ने डील को मौलिक रूप से सकारात्मक बताया। डील के स्ट्रक्चर ही अब की-फैक्टर होगा। की-फैक्टर तय करेगा डील कितनी भरोसेमंद है। 15% टैरिफ से कंपनियों को भारी नुकसान होगा। यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की मानें तो ज्यादा टैरिफ से EU, US दोनों को नुकसान होगा। कल जर्मनी की सभी कार कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा। मॉर्निंगस्टार के मुताबिक सबसे ज्यादा फायदा पोर्श, मर्सिडीज, BMW, वोक्सवैगन जैसी कंपनियों को होगा।

ट्रंप का टैरिफ वॉर?

ट्रंप ने कहा कि बेस लाइन दर 15%-20% संभव है। डील पर और बैठक नहीं कर सकते। कनाडा ने कहा कि US के साथ डील के करीब है। ऑब्जर्वेटरी ऑफ इकोनॉमिक कॉम्प्लेक्सिटी ने कहा कि US को चीन का एक्सपोर्ट गिर सकता है। अब से 2027 तक एक्सपोर्ट गिर सकता है। डील से रूस को ज्यादा फायदा होगा। चीन और रूस का कारोबार बढ़ सकता है।

वर्लपूल के Q2 नतीजे

कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए। Q2 में $3.77 बिलियन कंपनी की आय रही। $3.89 बिलियन आय का अनुमान था। सालाना आधार पर 5.4% आय गिरी। कंपनी ने EPS अनुमान $10 से घटाया। कंपनी ने अनुमान को घटाकर $6-8 किया। US में मैन्युफैक्चरिंग का फायदा अभी नहीं दिखा। कंपनी के सीएफओ ने कहा कि टैरिफ से कंपनी को फायदा ही होगा। H2 में इंपोर्ट में गिरावट आने की उम्मीद है।

आज कहां होगी बाजार की नजर?

बुधवार को फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक का फैसला आने वाला है, जहां रेपो रेट को स्थिर रखने की उम्मीद है। इस हफ्ते अमेरिकी बाजारों में GDP, नौकरी के आंकड़े और महंगाई से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े आने हैं। साथ ही 4 मेगाकैप टेक कंपनियों (कुल वैल्यू $11.3 ट्रिलियन) के नतीजे भी आने वाले हैं।स्वीडन में आज भी US, चीन के प्रतिनिधि मिलेंगे। टैरिफ के मु्द्दे पर प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होगी। P&G समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे। US ट्रेड बैलेंस, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज आएंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 42.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 40,679.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.43 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.00 फीसदी गिरकर 23,177.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.08 फीसदी की गिरकर के साथ 25,271.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 3,597.23 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।