Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में भी दबाव, दरों में कटौती की उम्मीद से ट्रेजरी यील्ड में आई गिरावट

Global Market: गिफ्ट NIFTY 44.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 42,879.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.24 फीसदी गिरकर 23,808.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
दरों में कटौती की उम्मीद से ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। बॉन्ड मार्केट इस साल दो कटौती की उम्मीद कर रहा है।

Global Market:गिफ्ट निफ्टी में 50 प्वाइंट का दबाव देखने को मिला। एशिया में भी नरमी देखने को मिल रही है। कल अमेरिका में टेक शेयरों में भारी बिकवाली रही। नैस्डैक 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला । डाओ जोंस में भी रिकॉर्ड HIGH के बाद मुनाफावसूली आई

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल डाओ जोंस रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। मुनाफावसूली के कारण डाओ में दबाव बना। S&P500, नैस्डेक इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ । बड़े टेक शेयरों में गिरावट ने दबाव बनाया है। डाओ जोंस अपने हाई से 285 अंक गिरा है जबकि S&P500 इंडेक्स में 45 अंकों की गिरावट आई है। वहीं नैस्डेक अपने हाई से 300 अंक गिरा है।


इंटेल ने दिखाया दम

सॉफ्टबैंक के एलान के बाद कल 7% चढ़ा। सॉफ्टबैंक $2 बिलियन का निवेश करेगा। अमरेकी सरकार भी 10% हिस्सा खरीदेगी। चिप एक्ट फंड के तहत हिस्सा खरीदेगी।

गिरने के लिए तैयार?

ऑप्शन ट्रेडर 'Disaster Puts' पर दांव लगा रहे हैं। ज्यादातर बाजार जानकारों का कहना है कि ज्यादा वैल्यूएशन के कारण टेक शेयरों में बिकवाली आई। अपोलो ग्लोबल के अनुसार कुछ AI शेयरों में 90s के जैसा टेक बबल देखा।

ट्रेजरी यील्ड में गिरावट

दरों में कटौती की उम्मीद से ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। बॉन्ड मार्केट इस साल दो कटौती की उम्मीद कर रहा है। फेड की नजर जॉब डेटा, महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। 17 सितंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 44.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 42,879.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.24 फीसदी गिरकर 23,808.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 25,003.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 3,738.73 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।