Global Market: गिफ्ट निफ्टी 64 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में भी दबाब, क्रूड 3% लुढ़का

Global Market: गिफ्ट NIFTY 64.00अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 38,260.38 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.35 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.63 फीसदी गिरकर 22,803.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
आज US FOMC के मिनट्स जारी होंगे। साथ ही US कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज आएंगे।

ग्लोबल बाजार से संकेत मिलेजुले मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में कामकाज कर रहा है। वहीं निक्केई भी 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है। अमेरिकी बाजारों में भी रौनक दिख रही है। डाओ जोंस रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ । लगातार दूसरे दिन डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स कल नए शिखर पर बंद हुआ। स्कॉट बेसेंट के ट्रेजरी सेक्रेटरी चुने जाने से S&P 500 इंडेक्स तेजी आई। इजरायल-हिजबुल्लाह सीजफायर की खबरों के चलते क्रूड में भी 3% की गिरावट आई है।

S&P500 पर भरोसा कायम

ब्रोकर फर्मों का S&P500 इंडेक्स पर भरोसा कायम है। Goldman Sachs का मानना है कि 2025 के अंत तक S&P500 इंडेक्स 6200 का स्तर दिखा सकता है जबकि RBC कैपिटल और बार्कलेज फर्म का कहना है कि S&P500 इंडेक्स 6600 का लेवल दिखा सकता है।


दबाव में आया क्रूड

कच्चे तेल का भाव एक दिन में 3% गिरा है। ब्रेंट का भाव $73 के नीचे फिसला है जबकि WTI का भाव $69 के नीचे फिसला है। इसराइल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर संभव है। 1 दिसंबर को OPEC+ देशों की बैठक होगी। OPEC+ जनवरी से उत्पादन बढ़ाने को रोक सकता है ।

जल्द खत्म होगा युद्ध?

इसरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर संभव है। आने वाले दिनों में सीजफायर का ऐलान संभव है। बातचीत के बीच भी तोपों, रॉकेट हमले जारी है। इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट मंगलवार को मतदान करेगी।

आज कहां रहेगी नजर?

आज US FOMC के मिनट्स जारी होंगे। साथ ही US कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज आएंगे। वहीं US के नए घरों की बिक्री के आंकड़े भी आज ही आएंगे जिसपर भी बाजार की नजर होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सुबह 8.30 बजे के आसपास गिफ्ट NIFTY 64.00अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 38,260.38 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.35 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.63 फीसदी गिरकर 22,803.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 19,240.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,271.57 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।