Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी आई। एशिया भी कमजोर हुआ। उधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही। रिकॉर्ड ऊंचाई पर नैस्डैक और S&P इंडेक्स बंद हुए। इस बीच अमेरिका और EU के बीच ट्रेड डील हुई। 15 परसेंट टैरिफ पर सहमति बनी। 750 बिलियन डॉलर का US एनर्जी प्रोडक्ट EU खरीदेगा। ट्रंप बोले-दोनों पक्षों के लिए बेहतर समझौता हुआ।
