Stock Market Highlight: बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव दिखा और बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। IT, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स गिरकर बंद हुआ। रियल्टी, मेटल, PSE शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 572.07 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ80,891.02 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 156.10 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 24,680.90 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी 452 प्वाइंट गिरकर 25,061 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 303 प्वाइंट गिरकर 55,600 पर बंद हुआ। मिडकैप 356 प्वाइंट गिरकर 59,741 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।