Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, उम्मीद से अच्छे रोजगार आंकड़ों ने यूएस बाजार में भरा जोश

Global Market: गिफ्ट NIFTY 78.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 38,137.09 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.55 फीसदी चढ़कर 21,780.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 8:13 AM
Story continues below Advertisement
गिफ्ट निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिला। एशिया भी ऊपर है। उम्मीद से अच्छे रोजगार आंकड़ों से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही।

गिफ्ट निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिला। एशिया भी ऊपर है। उम्मीद से अच्छे रोजगार आंकड़ों से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही। तीनों INDICES एक परसेंट से ज्यादा का उछाल आया है। शुक्रवार को 450 अंक चढ़कर डाओ बंद हुआ। फरवरी 2025 के बाद S&P500 6000 के ऊपर बंद हुआ। नैस्डेक रिकॉर्ड स्तरों से सिर्फ 3.3% दूर है।

अमेरिका में घटेगी दरें?

90% लोगों को सितंबर में कटौती की उम्मीद है। दरों में 0.25-0.50% कटौती की उम्मीद है। डॉनल्ड ट्रंप ने दरों में 1% कटौती की मांग की है।

US-चीन में बनेगी बात?


ट्रंप ने लंदन में बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की। स्कॉट बेसेन्ट, हॉवर्ड लुटनिक, जैमीसन ग्रीर प्रतिनिधि होंगे। चीनी प्रतिनिधियों से अमेरिकी प्रतिनिधि मुलाकात करेंगे। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ बैठक अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं चीन ने भी संकेत दिए है। चीन कुछ रेयर अर्थ मैगनेट्स के एक्सपोर्ट की मंजूरी दे सकता है। किन देशों को होगा एक्सपोर्ट इसका ऐलान नहीं।

रूस-यूक्रेन युद्ध गहराया

रूस ने कहा कि यूक्रेन के सेंट्रल रीजन तक सेना पहुंची। सेना पहली बार सेंट्रल रीजन तक पहुंची। सेंट्रल रीजन यूक्रेन का इंडस्ट्रियल एरिया में से एक है। द्निप्रो यूक्रेन का चौथा सबसे बड़ा शहर है। वहीं यूक्रेन ने रूस के सभी दावे बेबुनियाद है।

ट्रंप-मस्क की दोस्ती खत्म?

ट्रंप ने कहा मस्क से बात करने में दिलचस्पी नहीं। मस्क से बात करने में दिलचस्पी नहीं है। ट्रंप ने कहा कि मस्क डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को मस्क फंड न करें। फंड किया उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस हफ्ते US CPI पर होगी नजर

मई में महंगाई दर 2.9% तक पहुंचने की उम्मीद है। US महंगाई इस साल के शिखर पर पहुंचने की आशंका है। महंगाई में 0.3% की बढ़ोतरी संभावित है।

इस हफ्ते बाजार के लिए अहम डाटा

चीन की महंगाई दर, जापान की GDP, चीन से अमेरिका को एक्सपोर्ट के आंकड़े, चीन की फैक्ट्री कीमतों के आंकड़े और अमेरिका के जॉबलेस क्लेम्स के आंकड़े पर बाजार की नजर रहेगी।

क्रूड में मजबूती, सोने में नरमी

कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 परसेंट का उछाल आया। ब्रेंट 66 डॉलर के पार पहुंचा। US के अच्छे जॉब रिपोर्ट और US-चीन ट्रेड वार्ता शुरू होने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उधर, रेट कट की संभावना घटने के चलते सोने में नरमी है। COMEX GOLD 3325 डॉलर के नीचे आया ।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 78.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 38,137.09 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.55 फीसदी चढ़कर 21,780.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 24,113.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 3,396.90 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।