Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 175 प्वाइंट का उछाल आया। ज्यादातर एशियाई बाजार भी ऊपर नजर आ रहे है।US के INDICES कल MIXED बंद हुए थे। नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा।
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 175 प्वाइंट का उछाल आया। ज्यादातर एशियाई बाजार भी ऊपर नजर आ रहे है।US के INDICES कल MIXED बंद हुए थे। नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा।
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए। S&P500, नैस्डेक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ । वहीं डाओ जोंस हल्के लाल निशान में बंद हुए। दिन के निचले स्तरों डाओ में 200 अंकों की रिकवरी आई। नैस्डेक करीब 220 अंक चढ़कर बंद हआ । रिकॉर्ड स्तरों पर अल्फाबेट का शेयर पहुंचा। 17 सितंबर को फेड दरों पर फैसला लेगा । 97% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।
US में आएगी मंदी?
UBS ने कहा कि हार्ड डेटा' से मंदी की 93% संभावना है। हार्ड डेटा' नरम, कमजोर, लेकिन ढह नहीं है। 93% संभावना के बावजूद मंदी का संकेत नहीं है। 2026 से सुधार के साथ, धीमी ग्रोथ की उम्मीद है।
ट्रंप लगाएंगे और टैरिफ?
नए शिपिंग नियमों को मंजूरी मिलने पर टैरिफ संभव है। अमेरिकी सरकार टैरिफ लगाने पर विचार कर रही है। नए निमयों को न मानने वालों पर टैरिफ लगेगा। वीजा प्रतिबंध, पोर्ट लेवी भी लगाने पर विचार कर रहे है। CO2 उत्सर्जन पर जहाजों से टैक्स लेने का प्रस्ताव है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। नए नियमों को इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO)से अगले महीने मंजूरी मिलेगी।
आज कहां रहेगी नजर?
ADP एंप्लॉयमेंट के आकड़े आएंगे। इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे। ट्रेड डेफिसिट, सर्विस PMI के आंकड़े आएंगे। US फेड के 2 अधिकारी भाषण देंगे। फेड गवर्नर के रूप में स्टीफन मिरान की पुष्टि पर सीनेट में सुनवाई है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY175.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.28फीसदी की बढ़त के साथ 42,481.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी चढ़कर 24,267.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 25,035.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.97 फीसदी की बढ़त के साथ 3,738.32 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।