Global Market : गिफ्ट में 50 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। एशियाई बाजारो में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं ब्याज दरों पर फेड के फैसले से पहले US INDICES छोटी रेंज रहे। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार की नजर US फेड के फैसले पर है। आज US फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है। जेफरीज ने कहा कि अमेरिकी बाजार बहुत ज्यादा ओवरवैल्यूड है।
अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। गोल्ड, बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। महंगाई दर भी लक्ष्य के ऊपर कायम है। GDP ग्रोथ रेट में मजबूती दिख रही है। US का लेबर मार्केट कमजोर है।
96% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है। अक्टूबर में 76.8% लोगों को कटौती की उम्मीद नहीं है। दिसंबर में 71% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।
BoFA फंड मैनेजर ने अपने सर्वे रिपोर्ट में कहा कि 28% फंड मैनेजर इक्विटी में ओवरवेट है। जबकि 26% का मानना महंगाई बाजार के लिए जोखिम है। वहीं 24% का मानना है कि डॉलर में कमजोरी से जोखिम नजर आ रहा है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 57.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 44,926.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.49 फीसदी चढ़कर 25,504.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 26,643.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 3,856.52 के स्तर पर दिख रहा है।