Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 126 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया से भी सपोर्ट जापान के बाजार 1 परसेंट से ज्यादा ऊपर है। इधर महंगाई में नरमी से रेट कट की उम्मीद में अमेरिकी बाजारों में जोश है। S&P और नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। डाओ भी 500 प्वाइंट उछला आया।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर S&P500 इंडेक्स बंद हुआ। रिकॉर्ड ऊंचाई पर नैस्डेक बंद हुआ। 500 अंकों की तेजी के साथ डाओ बंद हुआ। Russell 2000 3% की तेजी के साथ बंद हुआ । अनुमान से कम महंगाई के आंकड़ों ने जोश भरा। 94.4% लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है। कल डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसला।
हवाई किराए में 3 सालों में सबसे ज्यादा तेजी आई। खाने-पीने, दूसरी चीजों को छोड़कर सभी के दाम बढ़े लेकिन धीमी रफ्तार से आए।
दरों पर बोले स्कॉट बेसेंट
पॉवेल दरों में 0.50% की कटौती करें । फेड के पास सही जॉब रिपोर्ट नहीं थी। जून, जुलाई में सही जॉब रिपोर्ट नहीं थी। सही जॉब रिपोर्ट होती तो दरें घटती है।
मंथली जॉब रिपोर्ट को बंद कर देना चाहिए। तिमाही आधार पर रिपोर्ट जारी होनी चाहिए। रिपोर्ट ठीक नहीं तो फेड सही फैसला नहीं ले पाएगा।
अर्थशास्त्रियों ने प्रस्ताव पर चिंता जताई है। मंथली जॉब को अर्थशास्त्रियों ने जरूरी बताया। अर्थव्यवस्था में मंथली जॉब रिपोर्ट की जरूरत है। रिपोर्ट न होने का असर बाजार पर होगा। रिपोर्ट न होने से लोगों का भरोसा भी घटेगा।
पॉवेल के खिलाफ ट्रंप केस करने का विचार कर रहे हैं । फेड बिल्डिंग के रेनोवेशन मामले में केस पर विचार करेगा।ट्रंप ने कहा कि पॉवेल के दरें न घटाने से कितना नुकसान हुआ बताना कठिन है। सौभाग्य से हमारी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 126.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 43,296.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.86 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.75 फीसदी चढ़कर 24,301.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 25,243.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 3,674.30 के स्तर पर दिख रहा है।