Global Market: गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार नजर आ रहा। डाओ फ्यूचर्स सुबह फ्लैट नजर आ रहा। कल लेबर डे की वजह से अमेरिका में छुट्टी थी। रुस-यूक्रेन टेंशन बढ़ने से क्रूड में मामूली तेजी आई। इधर सोने-चांदी की चमक बरकरार है। अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद में सोना 4 महीने की ऊंचाई पर तो चांदी इंटरनेशनल मार्केट में 14 साल के हाई पर पहुंचा।
