Global Market: गिफ्टी में मामूली बढ़त, यूएस मार्केट में बढ़त, निक्केई में हल्की तेजी

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 3.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 39,540.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.80 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ की बात दोहराई है। 1 फरवरी से दोनों देशों पर 25% टैरिफ की बात दोहराई है।

गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर है। कल अमेरिकी बाजारों में भी खरीदारी दिखी। डाओ जोंस सबसे ज्यादा 170 प्वाइंट चढ़ा है।  ट्रंप ने कानाडा, मैक्सिको पर टैरिफ की बात दोहराई है। कल नतीजों के बाद टेस्ला, मेटा में तेजी दिखी। कल माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 5% से ज्यादा गिरा।

ट्रंप लगाएंगे टैरिफ

ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ की बात दोहराई है। 1 फरवरी से दोनों देशों पर 25% टैरिफ की बात दोहराई है। ऐलान के बाद कनाडा, मैक्सिको की करेंसी 1% गिरी है।


एप्पल के नतीजे

Q1 में कंपनी की आय $124.30 बिलियन पर रहा जबकि Q1 में आईफोन की बिक्री से आय घटी है। आईफोन की बिक्री से आय $69.14 बिलियन पर रहा जबकि Q1 में ग्रॉस मार्जिन 46.9%, अनुमान 46.5% पर रहा। चीन में बिक्री सालाना आधार पर 11% गिरी है। टिम कुक ने कहा कि एप्पल इंटेलिजेंस न होने से चीन में बिक्री घटी है।

एप्पल का Q2 गाइडेंस

Q2 में आय में सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। सर्विस डिविजन में भी थोड़ा दबाव दिख सकता है। डॉलर में मजबूती से बिक्री 2.5% गिर सकती है। कंपनी डिविडेंड, शेयर बायबैक पर $30 बिलियन खर्च करेगी।

तिमाही नतीजों का असर

अनुमान से अच्छे नतीजों के बाद इंटेल का शेयर करीब 1.50% चढ़ा। Walgreens का शेयर कल करीब 9% गिरा। मैनेजमेंट का डिविडेंड देने के इनकार से गिरावट आई। वीजा, मास्टरकार्ड का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। कमजोर नतीजों के बाद UPS का शेयर 14% गिरा। कंपनी के साथ अमेजन का कारोबार आधा हो गया। UPS का सबसे बड़ा क्लाइंट अमेजन है।

अमेरिका के अंकड़े

Q4 में GDP ग्रोथ अनुमान से कम रही जबकि Q4 में GDP 2.3%, अनुमान 2.6% का था। Q3 में GDP 3.1% की दर से बढ़ी थी। GDP लगातार तीसरे साल चीन से बेहतर रही। कंज्यूमर स्पेंडिंग बढ़कर 4.2% पर पहुंची। फूड, एनर्जी को छोड़ PCE प्राइस इंडेक्स 2.5% पर है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 3.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 39,540.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.80 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।