Get App

Global market: हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर, SGX NIFTY 113 अंक नीचे

एशिया में निक्केई सवा परसेंट उछला है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 10:28 AM
Global market: हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर,  SGX NIFTY 113 अंक नीचे

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया में निक्केई सवा परसेंट उछला है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। DOW FUTURES पर भी दबाव देखने को मिला है हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी  दिखी थी।  DOW, S&P और NASDAQ नए शिखर पर बंद हुए थे।


विदेशी बाजार से संकेत

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए है। Dow में 238 अंक की तेजी देखने को मिली है औऱ ये 35000 के ऊपर  पहुंच गया है। वहीं S&P 500 और Nasdaq नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। S&P 500 पहली बार 4400 के पार निकला है। टेक कंपनियों के अच्छे नतीजों से Nasdaq 1% चढ़ा है। US में 90% कंपनियों के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.28% के करीब रहेगी। इधर कच्चे तेल में तेजी जारी है ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स 92.95 के करीब पहुंचा है। महंगाई और डेल्टा वैरिएंट को लेकर चिंता बरकरार है। चीन में Crypto करेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध का विचार हो रहा है। चीन में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म की घोषणा हुई है।

इस बीच ने Dr Antony Fauchi ने अपने बयान में कहा है कि डेल्टा वैरिएंट को देखते हुए कड़े कदम उठाने होंगे। US में मास्क और बूस्टर डोज पर विचार जरूरी है।

एशियाई बाजार

इधर आज एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY 113.00 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।जापाना का बाजार NIKKEI 0.21 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है।   स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की गिरावट  नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 17,498.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.48 फीसदी की  गिरावट के  साथ 26,645.39 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.28 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 1.54फीसदी का दबाव दिखा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें