Global Market:फेड के फैसले से ग्लोबल बाजार में तेजी, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक चढ़ा, नए शिखर पर सोना

गिफ्ट NIFTY 111.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.65 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार1.75 फीसदी बढ़त 22,345.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए। यूएस फेड ने ब्याज दरें बिना बदलाव 4.25-4.50% पर कायम रखा है

फेड के फैसले से अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब 1.5 फीसदी चढ़े। गिफ्ट निफ्टी में करीब 110 प्वाइंट की तेजी दिखा रहा है। फेड के फैसले से गोल्ड में भी तेजी है और COMEX GOLD रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। बता दें कि US FED ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस साल 2 बार RATE CUT की उम्मीद जताई है, लेकिन 2025 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान घटाया है और महंगाई बढ़ने की भी बात कही है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए। यूएस फेड ने ब्याज दरें बिना बदलाव 4.25-4.50% पर कायम रखा है। इधर BoE आज ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को UK में भी ब्याज दरों घटने की उम्मीद नहीं है।


US में आएगी महंगाई?

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है।लेकिन फेड महंगाई दर 2% के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पॉवेल ने यह भी साफ किया कि अगर महंगाई नहीं घटती है तो दरें भी नहीं घटेंगी। अर्थव्यवस्था धीमी रफ्तार से बढ़ सकती है। बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4% रहने की आशंका है। इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान 0.4% घटाकर 1.7% कर दिया है। 2025 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान भी घटाकर 1.7% कर दिया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। समय के साथ टैरिफ का असर दिखाई देगा।

फेड अधिकारियों में GDP को लेकर अनिश्चितता जताई है। 19 में से 17 मेंबर्स को GDP को लेकर अनिश्चितता जताई है।

नए शिखर पर सोना

इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी जारी है। रिकॉर्ड $3064 की ऊंचाई तक सोने के दाम पहुंचे है। अमेरिका में दरें न बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं जियो पॉलिटिकल तनाव से भी कीमतों में तेजी आई। गाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायल के हमले जारी है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अभी तो ये बस शुरुआत है। 2025 में अब तक सोने के दाम 16% चढ़ चुके हैं।

ट्रंप -जेलेंस्की के बीच हुई बात

US राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की से युद्धविराम पर बातचीत की है। यूक्रेन ने एनर्जी इंफ्रा सीजफायर पर समर्थन किया। ट्रंप ने यूक्रेन को नए सपोर्ट का आश्वासन दिया। ट्रंप ने पहले हथियार और इंटेलिजेंस सप्लाई बंद कर दिया था। US और यूक्रेन की टीमें 22-24 मार्च के बीच सऊदी में मिलेंगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 111.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.65 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार1.75 फीसदी बढ़त 22,345.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.28 फीसदी की गिरकर के साथ 24,455.23 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 2,639.89 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ3,424.16 के स्तर पर दिख रहा है।

Nifty Strategy for Today:गिरावट में खरीदारी का मौका देगा बाजार, निफ्टी में 23034 का स्तर मुमकिन

Stock Market : आज फिर होगी बुल्स की बल्ले-बल्ले, अनुज सिंघल से जानें किन सेक्टर और शेयरों पर होना चाहिए फोकस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।