फेडरल रिजर्व के HAWKISH STANCE से ग्लोबल बाजारों में गिरावट. देखने को मिल रही है। DOW कल 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। DOW FUTURES और SGX NIFTY पर भी दबाव बना हुआ है।सोना 6 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंचा।

फेडरल रिजर्व के HAWKISH STANCE से ग्लोबल बाजारों में गिरावट. देखने को मिल रही है। DOW कल 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। DOW FUTURES और SGX NIFTY पर भी दबाव बना हुआ है।सोना 6 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंचा।
Fed ने दरों में बदलाव नहीं किया
अनुमान के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन अब 2024 की बजाय 2023 तक दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए। महंगाई का लक्ष्य भी बढ़ाकर 3.4 परसेंट किया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने एसेट खरीदारी जारी रखने का फैसला किया है। साल 2023 में 2 बार दरें बढ़ाने के संकेत दिए है। US इकोनॉमी में तेज रिकवरी की उम्मीद जताई हैऔर US GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान जताया है।
विदेशी बाजार से संकेत
US- Fed के एलान के बाद DOW में 265 अंक की गिरावट रही और ये इंट्राडे में 34000 के नीचे फिसला गया। 10 साल की बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल देखने को मिला और ये 1.58% के पास आ गया है। वहीं सोने में तेज गिरावट देखने को मिल रही है और Comex पर भाव 1820 डॉलर के पास पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड 74 डॉलर के ऊपर बरकरार है। डॉलर इंडेक्स में उछाल, 5 हफ्ते की ऊंचाई पर है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 0.69 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.31 फीसदी गिरकर 28,906.75 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.21 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 61.06 फीसदी की गिरावट के साथ 17,246.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 5.30 अंकों की कमजोरी के साथ 28,431.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.48 फीसदी की गिरावट दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।