टैरिफ से पहले ग्लोबल बाजार WAIT AND WATCH मोड में नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है एशियाई बाजार भी ठंडे पड़े है। हालांकि हमारे बाजारों के लिए FIIs के आंकडे ठीक नहीं है। कल करीब 6000 करोड़ की बिकवाली हुई। नेट शॉर्ट पोजीशन भी बढ़ाई है।
ट्रम्प प्रशासन की ओर से टैरिफ घोषणाओं से पहले निवेशकों की चिंता के कारण वॉल स्ट्रीट पर उथल-पुथल भरे दिन के बाद मंगलवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 21.22 अंक या 0.38% बढ़कर 5,633.07 अंक पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 150.60 अंक या 0.87% बढ़कर 17,449.89 पर पहुंच गया। हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 11.80 अंक या 0.03% गिरकर 41,989.96 पर पहुंच गया।
टैरिफ पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ऐलान के साथ ही टैरिफ लागू हो जाएगा। राष्ट्रपति ने रेसिप्रोकल टैरिफ को मंजूरी दी। अमेरिकी समया के मुताबिक शाम 4 बजे ऐलान होगा। ट्रंप ने कहा कि फोन पर निगोशिएशन के लिए तैयार हैं।
TikTok बिक्री की डेडलाइन करीब
5 अप्रैल तक ByteDance को खरीदार खोजना होगा। TikTok के US ऑपरेशन के लिए खरीदार है। Oracle, Blackstone TikTok खरीद सकते हैं। डील को पैरेंट कंपनी और चीन सरकार की मंजूरी जरूरी है।
10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 55 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.19 पर दिख रहा है। वहीं, 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 42 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.89 फीसदी पर दिख रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में अमेरिकी फैक्ट्री गतिविधि में कमी और कीमतों में तेजी आने के बाद डॉलर सूचकांक में थोड़ा बदलाव दिखा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को रिसीप्रोकल टैरिफ की घोषणा से पहले जी-10 देशों में होने वाला ट्रेड ज्यादातर सीमित दायरे में ऊपर नीचे होता रहा। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104.27 के स्तर पर दिख रहा है।
अमेरिकी सांसदों ने रूस पर नए प्रतिबंधों का प्रस्ताव रखा। 50 रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने प्रस्ताव रखा है। युद्धविराम वार्ता नहीं होने पर प्रतिबंध लागू होंगे। रूस से क्रूड, यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ होगा। US नागरिकों को रूसी सरकारी बॉन्ड खरीदने पर रोक लगाई है। अमेरिकी वित्तीय संस्थानों का रूस से जुड़े संगठनों में निवेश नहीं। भारत, चीन, यूरोप रूस के प्रमुख तेल और गैस खरीदार है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 79.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ35,665.58 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.11 फीसदी चढ़कर 21,304.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 23,221.44 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,356.41 के स्तर पर दिख रहा है।