Global market: मंगलवार को ग्लोबल मार्केट से बाजार के लिए मंगल संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार 0.50 फीसदी तक चढ़े हैं। गिफ्ट निफ्टी भी 20 अंक ऊपर दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। S&P 500 इंडेक्स में 6 दिनों की गिरावट थमती दिखी थी। डाओ भी 250 अंक उछला था। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद US बाजारों में रिकवरी आई थी। US बाजारों में टेक शेयरों में तेजी से सपोर्ट मिल रहा है। मिडिल ईस्ट टेंशन कम होने से भी US बाजारों को राहत मिली है। US बाजार की नजर अब इस हफ्ते आने वाले नतीजों पर है। PCE महंगाई आंकड़ों पर भी बाजार की नजर है।
डाओ जोंस कल 254 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, S&P500 इंडेक्स 44 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था। नैस्डैक भी 169 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस हफ्ते US कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट,मेटा,अल्फावेट,टेस्ला और अमेरिकन एयरलाइंस के नतीजे आने वाले हैं। जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी। सोने की चमक फीकी दिख रही। सोने में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इसके भाव में 3 फीसदी की गिरावट आई है। फरवरी 2023 के बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 17.50 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 37,550.64 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 38.74 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 19,608.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.57 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 16,780.39 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 16,780.39 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 3,030.71 के स्तर पर दिख रहा है।