Trade setup for today : निफ्टी में तेजी के संकेत कायम, 22500 के ऊपर जाने पर देखने को मिल सकता है नया हाई
Trade setup: ओपन इंटरेस्ट प्रतिशत के आधार पर, कुल 76 स्टॉक शॉर्ट-कवरिंग सूची में थे, जिसमें इंडियामार्ट इंटरमेश, बाटा इंडिया, विप्रो, इंद्रप्रस्थ गैस और एक्साइड इंडस्ट्रीज शामिल हैं
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर, जिन 13 शेयरों में आखिरी कारोबारी दिन सबसे ज्यादा लॉन्ग अनवाइंडिंग देखी गई, उनमें जेके सीमेंट, वोडफोन आइडिया, गुजरात गैस, सिंजीन इंटरनेशनल और जिंदल स्टील एंड पावर शामिल हैं
Trade setup: हायर हाई और हायर लो के गठन और 22,300 अंकों के अहम स्तर से ऊपर बंद होने के साथ निफ्टी में तेजी के संकेत कायम हैं। इससे देखते हुए बाजार जानकारों का मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स आने वाले दिनों में 22,200-22,000 के सपोर्ट के साथ 22,400-22,500 के स्तर तक जाता दिख सकता है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि अगर निफ्टी 22,500 के स्तर को फिर से हासिल कर लेता है और इसके ऊपर टिका रहता है तो एक पार इसमें फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई देखने को मिल सकती है।
22 अप्रैल को, बेंचमार्क इंडेक्सों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 560 अंक बढ़कर 73,649 पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 189 अंक चढ़कर 22,336 पर पहुंच गया। निफ्टी ने डेली चार्ट पर ड्रैगनफ्लाई डोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल के करीब हुई थी। ये पैटर्न बाजार के आगे के रुझान के बारे में तेड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णय का संकेत है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,353 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,413 और 22,481 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,236 फिर 22,194 और 22,126 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47,972 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,220 और 48,418 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,702 फिर 47,580 और 47,382 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 1.07 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 30.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 31.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Adani Ports and Special Economic Zone, United Spirits, Hindustan Unilever, Sun Pharmaceutical Industries और Ramco Cements जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
70 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 70 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Hindustan Copper, Voltas, National Aluminium Company, LIC Housing Finance और Escorts Kubota के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 13 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें JK Cement, Voadfone Idea, Gujarat Gas, Syngene International और Jindal Steel & Power के नाम शामिल हैं।
27 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 27 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Persistent Systems, Birlasoft, Muthoot Finance, Tata Communications और NTPC के नाम शामिल हैं।
76 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 76 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें IndiaMART InterMESH, Bata India, Wipro, Indraprastha Gas और Exide Industries के नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 22 अप्रैल को बढ़कर 1.14 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1.03 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।